महापौर बोले– लक्ष्य और अनुशासन से मिलती है सफलता
धमतरी/ सर्वोदय इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर की गई। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर विद्यार्थियों को आत्मीयता एवं स्नेह के साथ विदाई दी।
मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन संघर्ष, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने ज्ञान और संस्कारों से परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करें।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे माहौल उल्लासमय और भावनात्मक बना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
