Breaking

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

बड़े करेली-भेंडरी के बीच भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत; हाईवा चालक गंभीर…

धमतरी से लापता युवक को परिवार तक पहुंचाया, अब क्षत-विक्षत शव की पहचान बनी पुलिस के लिए पहेली…

पिता ने सोनिया गांधी के लिए तानी थी पिस्टल, बेटे ने सड़क पर घेरा मंत्री, जानें कौन हैं बृजभूषण राजपूत…

Share

उत्तर प्रदेश के महोबा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के काफिले को उनकी ही पार्टी के चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने सड़क पर रोक लिया. विरोध, नारेबाजी और धक्का-मुक्की के बीच मंत्री को गाड़ी से उतरकर सफाई देनी पड़ी. यह घटना महोबा शहर की सड़कों पर उस वक्त हुई, जब मंत्री एबीवीपी के कार्यक्रम से लौट रहे थे और मामला जल जीवन मिशन से जुड़ी शिकायतों का था.

सड़क पर दिखी सत्ता के भीतर की टकराहट

30 जनवरी को महोबा दौरे पर आए कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जैसे ही कार्यक्रम स्थल से बाहर निकले, सामने बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत ने अपने समर्थकों के साथ काफिला खड़ा कर दिया. करीब 50 ग्राम प्रधान, सैकड़ों कार्यकर्ता और नारेबाजी के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया. पुलिस और विधायक समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो हाथापाई तक पहुंच गई.

विधायक का आरोप था कि जल जीवन मिशन के तहत उनके क्षेत्र की सड़कों को खोद दिया गया, लेकिन न पानी पहुंचा और न सड़कें बनीं. शिकायतों पर अधिकारियों ने फर्जी निस्तारण रिपोर्ट लगा दी. हालात संभालने के लिए मंत्री ने विधायक को अपनी ही गाड़ी में बैठाकर बातचीत की और बाद में दोनों कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां बंद कमरे में करीब एक घंटे तक चर्चा चली.

 

 

कौन हैं बृजभूषण राजपूत?

महोबा में मंत्री का काफिला रोकने वाले बृजभूषण राजपूत कोई नए या अनुभवहीन नेता नहीं हैं. राजनीतिक टकराव उन्हें विरासत में मिला है. उनके पिता गंगा चरण राजपूत यूपी की राजनीति में विवादों और दलबदल के लिए जाने जाते रहे. तीन बार हमीरपुर से सांसद रहे गंगा चरण राजपूत जनता दल, बीजेपी, कांग्रेस और बसपा तक का सफर तय कर चुके थे.

छात्र राजनीति से निकले गंगा चरण का दबंग अंदाज इलाके में मशहूर रहा, यहां तक कि एक बार सीओ को थप्पड़ मारने का किस्सा भी चर्चित रहा. बुंदेलखंड राज्य, बिजली-पानी और ओबीसी मुद्दों पर उन्होंने कई आंदोलन किए. 2015 में बसपा से बीजेपी में वापसी के वक्त बृजभूषण राजपूत भी उनके साथ आए और उस समय बीजेपी के सदस्यता अभियान प्रभारी खुद स्वतंत्र देव सिंह थे.

2004 का पिस्टल कांड और आज पिता की राह पर बेटा

18 मई 2004 को यूपीए की जीत के बाद जब सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री बनने की चर्चा चली और उन्होंने पद ठुकराया, तब दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाहर एक हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ. गंगा चरण राजपूत कार की छत पर चढ़े, पिस्टल लहराई और अपनी ही कनपटी पर तानते हुए धमकी दी कि अगर सोनिया गांधी PM नहीं बनीं तो वे खुद को गोली मार लेंगे. कैमरों के सामने यह दृश्य पूरे देश ने देखा.

विडंबना यह रही कि जो नेता सोनिया गांधी के लिए जान देने को तैयार दिखा, वह कुछ साल बाद फिर बीजेपी में लौट आया. आज उसी सियासी तेवर की झलक बेटे बृजभूषण राजपूत में दिख रही है. पढ़े-लिखे और पीएचडी डिग्रीधारी होने के बावजूद उनका संदेश साफ है- अगर काम नहीं होगा तो बवाल होगा. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस घटना पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी के विधायक ने अपने ही मंत्री को बंधक बना लिया, जो बताता है कि सत्ता अब पटरी से उतर चुकी है.

 

 

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में