धमतरी/ नगर पालिक निगम धमतरी के अंतर्गत साल्हेवार पारा वार्ड में सुगम तालाब से रोकड़िया चौक तक आर.आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर निगम के महापौर रामू रोहरा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्य की शुरुआत की।
इस नाली निर्माण कार्य की कुल लागत 23.50 लाख रुपये बताई गई है। कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या से राहत मिलेगी तथा नागरिकों को स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण उपलब्ध होगा।
भूमिपूजन अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। नाली निर्माण जैसे कार्यों से बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियों से नागरिकों को निजात मिलेगी।

कार्यक्रम में सभापति कौशल्या देवांगन, एमआईसी सदस्य विजय मोटवानी, नरेंद्र रोहरा, नीलेश लूनिया, अखिलेश सोनकर, विभा चंद्राकर, हिमानी साहू सहित वार्ड पार्षद रामेश्वरी कोशरे, हेमंत बंजारे, कुलेश सोनी, ईश्वर सोनकर, कैलाश सोनकर, सूरज शर्मा, गोपाल साहू एवं भागवत साहू उपस्थित रहे।
इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्य प्रारंभ होने पर खुशी जताते हुए नगर निगम एवं महापौर का आभार व्यक्त किया।
