महाराष्ट्र के बारामती के पास एनसीपी के नेता अजित पवार का निजी विमान क्रैश हो गाया है. कहा जा रहा है कि वे किसी कार्यक्रम के लिए यहां पहुंच रहे थे, जिस बीच किसी तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हो गाया. क्रैश के बाद विमान में आग लगी थी.
इस बारमती प्लेन क्रैश में 6 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है. वहीं डीजीसीए ने बताया की इस हादसे में अजित पवार का भी निधन हो गया है. दुर्घटनाग्रस्त विमान से पहला शव निकाला गया है. इस विमान में अजित पवार के अलावार 6 और लोग सवार थे.

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार बुधवार की सुबह (28 जनवरी 2026) को बारामती तालुका में जिला परिषद के सार्वत्रिक चुनाव में विभिन्न सभाओं को संबोधित करने जा रहे थे. वहीं उनका कार्यक्रम सुबह 9 बजे से निरावागज में शुरु होना था और 3 बजे करंजेपुल में जनसभा को संबोधित करके तिम कार्यक्रम शाम 5:30 बजे सुपा में था.
प्लेन क्रैश की यह घटना सुबह 9 बजे हुई. प्लेन ने मुंबई से उड़ान भरी थी और करीब 1 घंटे की उड़ान के बाद, प्लेन बारमती में ही क्रैश हो गया. वहीं लैंडिंग के वक्त क्रैश होने के बाद फ्यूल टैंक में ब्लास्ट हो गया. जिसमें अजित पवार समेत 6 लोगों की मौत हो गई.
