धमतरी/ गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला धमतरी द्वारा नगर के हृदय स्थल घड़ी चौक में भव्य एवं गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष कैलाश सोनकर ने किया।
ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान एवं भारत माता की जय के उद्घोष से पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कैलाश सोनकर ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों, लोकतंत्र की शक्ति और राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। सभी उपस्थितजनों ने एकजुट होकर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।
