धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, उड़ीसा ले जाए जा रहे गौवंश को कराया मुक्त
धमतरी/ एसपी धमतरी के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिहावा पुलिस ने अवैध गौ-तस्करी के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी के लिए उड़ीसा ले जाए जा रहे 16 गौवंश (10 गाय, 4 बछड़े व 2 बछिया) को सुरक्षित मुक्त कराया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग गौवंश को क्रूरता पूर्वक हांकते हुए उड़ीसा की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर सिहावा पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी। मौके पर आरोपी गौवंश को रस्सियों से बांधकर, बिना दाना-पानी के डंडों से मारते हुए जबरन ले जाते पाए गए।
पुलिस द्वारा रोकने पर आरोपियों से पूछताछ की गई, लेकिन वे गौवंश की खरीदी-बिक्री या परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में यह भी स्वीकार किया गया कि सभी पशुओं को रायघर (उड़ीसा) पशु बाजार में बेचने ले जाया जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सुकनाथ सतनामी द्वारा प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर क्रमांक OD-24-L-3202 को भी जप्त किया गया। आरोपियों द्वारा पालतू गौवंश का अवैध एवं क्रूरता पूर्वक परिवहन किया जाना दंडनीय अपराध पाए जाने पर थाना सिहावा में अप.क्र. 06/26 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 व 10 में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
सभी 6 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
-
उष्तम मधुमंखी (23), निवासी ढोरापारा रायघर, जिला नवरंगपुर (उड़ीसा)
-
सुकनाथ चतुर्वेदी (30), निवासी ढोरापारा रायघर, जिला नवरंगपुर (उड़ीसा)
-
सुरज बघेल (20), निवासी ढोरापारा रायघर, जिला नवरंगपुर (उड़ीसा)
-
लोकेश्वर सोनबेर (23), निवासी छिपलीपारा, थाना नगरी, जिला धमतरी
-
विजय सेवई (30), निवासी छिपलीपारा, थाना नगरी, जिला धमतरी
-
कृष्णा सेवई (54), निवासी छिपलीपारा, थाना नगरी, जिला धमतरी
