Breaking

विश्व क्षय दिवस पर धमतरी में “टीबी मुक्त भारत अभियान फेस-2” का आयोजन, महापौर रामू रोहरा रहे मुख्य अतिथि…

धमतरी पुलिस की सख्ती जारी: आदतन बदमाश कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू जिला बदर…

धमतरी में अफीम खेती बयान पर सियासत तेज, BJP ने कहा – किसानों का अपमान, माफी मांगें…

पेपर लीक के बाद 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा रद्द, 10 अप्रैल को फिर होगी परीक्षा…

कुरुद में सनसनी: नदी किनारे मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या?

शहर के रामबाग क्षेत्र में घर मे रखी गाड़ी से पेट्रोल चोरी….

AI की कीमत चुका रही है आपके फोन की बैटरी, जानें कैसे पड़ रहा है असर….

आवारा कुत्तों के हमले 15 हिरणों की मौत, वन विभाग की लापरवाही उजागर, 4 वनकर्मी निलंबित…

महापौर रामू रोहरा ने साहू समाज भवन विस्तार के लिए 35 लाख रुपये किए स्वीकृत…

चैत्र नवरात्र में अंगारमोती दाई मंदिर में उमड़ी आस्था, छप्पन भोग अर्पित…

धमतरी में अफीम खेती के आरोपों के बाद प्रशासन अलर्ट, सर्वे में नहीं मिला कोई मामला…

धमतरी में अवैध शराब परोसने वालों पर पुलिस का शिकंजा, सघन चेकिंग अभियान जारी…

तेल के बाद मिडिल ईस्ट में बिजली पर जंग! ईरान की गल्फ देशों को खुली धमकी- अमेरिकी ठिकानों को सप्लाई की तो……

गोकुलपुर पीएम विद्यालय में 10 लाख के शेड निर्माण से महापौर ने निभाई जनसेवा की प्रतिबद्धता…

धर्मांतरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ में नया कानून पास, जानें जुर्माने का प्रावधान…

न्यूयॉर्क के La Guardia Airport के रनवे पर बड़ा हादसा, ट्रक से जा भिड़ा कनाडा एक्सप्रेस का प्लेन, कई घायल…

धमतरी में सरकारी जमीन पर अवैध प्लॉटिंग! विधायक ओंकार साहू का बड़ा खुलासा…

ईद पर धमतरी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, महापौर रामू रोहरा ने पेश की सौहार्द की मिसाल…

चार बसों में सवार होकर 200 श्रद्धालु पहुँचे तुरतुरिया धाम — नवरात्र पर धीवर समाज की सामूहिक तीर्थयात्रा….

iPhone यूजर्स सावधान! एक क्लिक की गलती और फोन बन सकता है जासूस, खतरनाक स्पाइवेयर का बड़ा खुलासा…

सबसे खुशहाल देश तो जान लिया, ये हैं दुनिया के सबसे दुखी देश; जानें यहां क्यों रहता है मातम जैसा माहौल?

अंतरिक्ष में किस सैटेलाइट ने तय की सबसे ज्यादा दूरी, जानें उस दूरी को क्यों नहीं कर पाया कोई पार….

धर्मांतरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ में नया कानून पास, जानें जुर्माने का प्रावधान…

धमतरी में पेट्रोल-डीजल को लेकर प्रशासन अलर्ट: कीमतों में बढ़ोतरी, रिजर्व स्टॉक रखने के निर्देश जारी…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार…

धान से आगे बढ़ा धमतरी: फसलचक्र परिवर्तन से जल संरक्षण और कृषि समृद्धि की नई कहानी….

Share

धमतरी/ धान की परंपरागत खेती के लिए पहचाने जाने वाला रत्नागर्भा जिला धमतरी अब कृषि नवाचार, जल संरक्षण और टिकाऊ खेती की दिशा में एक नई पहचान स्थापित कर रहा है। वर्षों से धान-प्रधान खेती पर निर्भर इस जिले में पहली बार बड़े पैमाने पर फसलचक्र परिवर्तन को व्यवहार में उतारा गया है। इसके तहत कम जल मांग वाली, अधिक लाभकारी और पर्यावरण-अनुकूल फसलों को बढ़ावा दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप तिलहन और दलहन फसलों का रकबा तेजी से बढ़ा है तथा मूंगफली और सूरजमुखी जैसी नई फसलों की सफल शुरुआत हुई है।

जिला प्रशासन के नेतृत्व में फसलचक्र परिवर्तन को एक अभियान का स्वरूप दिया गया। गांव-गांव जाकर खेतों का निरीक्षण और किसानों से सीधे संवाद कर धान के विकल्प के रूप में दलहन, तिलहन एवं लघु धान्य फसलों के लाभ समझाए गए। स्पष्ट रूप से यह संदेश दिया गया कि जल संरक्षण के बिना कृषि का भविष्य सुरक्षित नहीं है। कृषि विभाग द्वारा उन्नत बीज, वैज्ञानिक खेती पद्धतियां, आधुनिक तकनीक और बाजार से जुड़ी जानकारियां किसानों तक प्रभावी रूप से पहुंचाई गईं।

प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध होने के बावजूद जिले में लगभग 30 हजार नलकूपों के माध्यम से भू-जल का अत्यधिक दोहन हो रहा था, जिससे जल संकट की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही थी। जिले के एक लाख अट्ठावन हजार से अधिक कृषकों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें कम जल मांग वाली रबी फसलों की ओर प्रेरित किया गया। इस पहल में जिला प्रशासन, कृषि विभाग, जनप्रतिनिधियों और आमजन की सहभागिता से जल संरक्षण के प्रति व्यापक जनजागरूकता बनी।

 

 

फसलचक्र परिवर्तन एवं जल संरक्षण अभियान को दो चरणों में संचालित किया गया। अगस्त से अक्टूबर के दौरान पहले चरण में जिले के 85 ऐसे ग्रामों का चयन किया गया, जहां जल संकट अधिक था और फसल परिवर्तन की संभावना प्रबल थी। इसके बाद नवंबर और दिसंबर में दूसरे चरण के अंतर्गत अभियान का विस्तार करते हुए 201 ग्रामों में कार्यक्रम संचालित किए गए। इस तरह कुल 227 ग्रामों के लगभग 40 हजार कृषक इस अभियान से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े। शिविरों के माध्यम से रबी फसलों के बीजों का वितरण, बीज उत्पादन कार्यक्रमों का पंजीयन तथा रबी ऋण वितरण सुनिश्चित किया गया।

रबी सीजन में 4300 क्विंटल बीज का वितरण किया गया और 5379 कृषकों को 20 करोड़ 54 लाख 31 हजार रुपये का कृषि ऋण प्रदान किया गया। फसल क्षेत्र में आए बदलाव इस अभियान की सफलता को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं। सरसों का रकबा गत वर्ष 2670 हेक्टेयर से बढ़कर 5726 हेक्टेयर हो गया। जिले में पहली बार मगरलोड विकासखंड के बुड़ेनी और चंद्रसुर क्लस्टर में 283 हेक्टेयर क्षेत्र में मूंगफली की खेती की गई, वहीं गट्टासिल्ली क्लस्टर में 100 हेक्टेयर में सूरजमुखी की खेती प्रारंभ हुई। रबी दलहन फसलों का कुल रकबा 21850 हेक्टेयर से बढ़कर 31500 हेक्टेयर हो गया है। चना की खेती 15830 हेक्टेयर से बढ़कर 18179 हेक्टेयर तक पहुंची, मक्का का रकबा 430 हेक्टेयर से बढ़कर 1000 हेक्टेयर से अधिक हो गया है तथा लघु धान्य फसल रागी का उत्पादन इस वर्ष 500 हेक्टेयर क्षेत्र में किया जा रहा है।

फसलचक्र परिवर्तन का सकारात्मक असर किसानों की आय के साथ-साथ पर्यावरण पर भी पड़ा है। दलहनी फसलों से मिट्टी की उर्वरता में सुधार हुआ है, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता घटी है और उत्पादन लागत में कमी आई है। तिलहन फसलों से किसानों को बेहतर बाजार मूल्य मिल रहा है। कम पानी वाली फसलों के कारण सिंचाई पर दबाव कम हुआ है, जिससे भू-जल संरक्षण को बल मिला है और पर्यावरण संतुलन की दिशा में ठोस कदम बढ़े हैं।

किसानों का भरोसा बढ़ाने के लिए शासन द्वारा पहली बार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना की खरीदी की गई है। चालू वर्ष में भी समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, जिससे किसानों में फसलचक्र परिवर्तन को लेकर उत्साह और विश्वास दोनों बढ़े हैं।

धमतरी जिले में फसलचक्र परिवर्तन एक सफल और अनुकरणीय शासकीय मॉडल के रूप में सामने आया है। जिला प्रशासन के सतत मार्गदर्शन, प्रशासनिक संकल्प और किसानों की सक्रिय सहभागिता ने यह सिद्ध कर दिया है कि सही नीति, मजबूत इच्छाशक्ति और जनभागीदारी से जल संरक्षण और कृषि समृद्धि एक साथ संभव है। यह पहल न केवल धमतरी जिले के लिए, बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणादायी उदाहरण बनती जा रही है।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में