Breaking

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

बड़े करेली-भेंडरी के बीच भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत; हाईवा चालक गंभीर…

धमतरी से लापता युवक को परिवार तक पहुंचाया, अब क्षत-विक्षत शव की पहचान बनी पुलिस के लिए पहेली…

ट्रेन में मोबाइल हो गया गुम? अब टेंशन खत्म! ऐसे मिनटों में मिलेगा वापस, सरकार ने बताया तरीका…

Share

Smartphone Lost in Train: अगर सफर के दौरान ट्रेन या स्टेशन पर आपका मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाता है तो अब उसे वापस पाने की उम्मीद कहीं ज्यादा बढ़ गई है. यात्रियों की मदद के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और दूरसंचार विभाग (DoT) ने मिलकर एक बड़ा कदम उठाया है.

CEIR पोर्टल से जुड़ा RPF, रिकवरी होगी आसान

RPF अब DoT के Central Equipment Identity Register (CEIR) पोर्टल से आधिकारिक रूप से जुड़ गया है. यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसकी मदद से खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन के IMEI नंबर को ब्लॉक किया जा सकता है. इससे फोन न सिर्फ बेकार हो जाता है, बल्कि उसकी ट्रैकिंग भी संभव हो पाती है.

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (Northeast Frontier Railway) में इस सिस्टम का पायलट प्रोजेक्ट पहले ही सफल रहा है. अब इसे पूरे देश में भारतीय रेलवे नेटवर्क पर लागू कर दिया गया है जिससे लाखों यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा.

रेलवे सुरक्षा में डिजिटल तकनीक की बड़ी छलांग

CEIR पोर्टल के लॉन्च और ट्रेनिंग कार्यक्रम के दौरान RPF के महानिदेशक मनोज यादव ने कहा कि DoT के साथ यह साझेदारी रेलवे सुरक्षा के लिए एक अहम उपलब्धि है. डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल से यात्रियों को मोबाइल रिकवरी का पारदर्शी और भरोसेमंद तरीका मिलेगा जिससे रेलवे पर लोगों का विश्वास और मजबूत होगा.

IMEI ब्लॉक होते ही बेकार हो जाएगा फोन

CEIR पोर्टल के जरिए RPF अब खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन का IMEI नंबर तुरंत ब्लॉक कर सकेगा. ऐसा होने पर फोन न तो इस्तेमाल किया जा सकेगा और न ही अवैध रूप से बेचा जा सकेगा. इसके साथ ही, जैसे ही फोन किसी नए सिम कार्ड के साथ नेटवर्क पर एक्टिव होगा, उसकी जानकारी सिस्टम को मिल जाएगी.

 

 

ऑपरेशन अमानत से पहले ही दिखा RPF का भरोसा

यात्रियों का खोया सामान लौटाने में RPF पहले से ही सक्रिय रहा है. ऑपरेशन अमानत के तहत जनवरी 2024 से फरवरी 2025 के बीच RPF ने करीब 84 करोड़ रुपये से ज्यादा की खोई हुई वस्तुएं बरामद कर 1.15 लाख से अधिक यात्रियों को लौटाई हैं. अब CEIR के जुड़ने से मोबाइल फोन रिकवरी और तेज व असरदार होने की उम्मीद है.

मोबाइल खोने पर कहां और कैसे करें शिकायत

अगर ट्रेन यात्रा के दौरान आपका मोबाइल गुम हो जाए तो आप Rail Madad प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं या 139 पर कॉल कर सकते हैं. यदि आप FIR दर्ज नहीं करना चाहते तो आपको CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई जाएगी.

फोन मिलने तक ऐसे चलेगी पूरी प्रक्रिया

शिकायत दर्ज होने के बाद RPF की ज़ोनल साइबर सेल CEIR पोर्टल पर मोबाइल की डिटेल डालकर उसका IMEI ब्लॉक कर देती है. जैसे ही फोन किसी नए सिम के साथ पकड़ा जाता है, इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति को नजदीकी RPF पोस्ट पर फोन जमा कराने के लिए कहा जाता है. असली मालिक जरूरी दस्तावेज दिखाकर अपना फोन वापस पा सकता है.

अगर कोई सहयोग नहीं करता तो FIR दर्ज कर मामला जिला पुलिस को सौंप दिया जाता है. फोन मिलने के बाद मालिक CEIR पोर्टल के जरिए IMEI अनब्लॉक कराने का अनुरोध भी कर सकता है.

देशभर में लागू होने से यात्रियों को बड़ी राहत

मई 2024 में शुरू हुए पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद अब यह सुविधा पूरे देश में लागू कर दी गई है. RPF का मानना है कि इस पहल से न सिर्फ मोबाइल चोरी पर लगाम लगेगी बल्कि यात्रियों को अपना फोन जल्दी और सुरक्षित तरीके से वापस मिलने में भी बड़ी मदद मिलेगी

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में