Breaking

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

बड़े करेली-भेंडरी के बीच भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत; हाईवा चालक गंभीर…

धमतरी से लापता युवक को परिवार तक पहुंचाया, अब क्षत-विक्षत शव की पहचान बनी पुलिस के लिए पहेली…

Tech Explained: गूगल पर कैसे आपके सवालों के सही जवाब मिल जाते हैं? जानिये कैसे काम करते हैं सर्च इंजन…

Share

आप सो रहे हैं और अचानक से आपके मन में आता है कि यूरोप की सबसे ठंडी जगह कौन सी है? अगर आप इसका जवाब नहीं जानते हैं तो तुरंत फोन उठाकर गूगल करेंगे. आपकी क्वेरी के जवाब में गूगल हजारों-लाखों सर्च रिजल्ट निकालकर ले आएगा. इनमें आप न सिर्फ यूरोप की सबसे ठंडी जगह का पता लगा सकते हैं, बल्कि यह भी जान पाएंगे कि यहां सालभर कितना टेंपरेचर रहता है और कब सबसे ज्यादा बर्फबारी होती है. अगर आप टेक्स्ट नहीं पढ़ना चाहते तो गूगल यहां की फोटो और वीडियो भी दिखा देगा. कुछ ही देर की रिसर्च में आप उस जगह के बारे में सब कुछ जान जाएंगे. लेकिन गूगल को कैसे पता चला कि आपको कौन-सी जानकारी दिखानी है. इंटरनेट पर अनगिनत वेब-पेजेज स्टोर हैं, फिर गूगल उन्हीं वेब-पेजेज को आपके सामने कैसे लाता है, जिनकी आपको जरूरत होती है. उसे कैसे पता चलता है कि आपको कौन-सा सोर्स और वीडियो दिखाना है? आज के एक्सप्लेनर में हम यही जानेंगे कि गूगल समेत बाकी सर्च इंजन कैसे काम करते हैं.

कैसे काम करते हैं सर्च इंजन?

जैसे ही आप सर्च बॉक्स में अपनी क्वेरी टाइप कर ओके करते हैं यह बॉट्स और एल्गोरिद्म की दुनिया में चली जाती है, जो आपकी पसंद का वीडियो दिखाने से लेकर आपके आसपास के उस ढाबे की भी जानकारी दे देते हैं, जिसके बारे में आपको पता नहीं होता. दरअसल, सभी सर्च इंजन आपके सवाल का जल्द से जल्द और एकदम सटीक जवाब देने की कोशिश करते हैं. इसके लिए वो एक मल्टी-स्टेप प्रोसेस फॉलो करते हैं, जिसमें क्रॉलिंग, इंडेक्सिंग, रैंकिंग और रिजल्ट दिखाना आदि शामिल होता है. आपके सवाल पूछने के बाद यह पूरी प्रोसेस शुरू होती है और पलक झपकते ही यह प्रोसेस कंप्लीट हो जाती है और आपकी स्क्रीन पर हजारों-लाखों जवाब आ जाते हैं.

 

 

सबसे पहले होती है क्रॉलिंग

सर्च रिजल्ट की पूरी प्रोसेस क्रॉलिंग से शुरू होती है. सर्च इंजन के क्रॉलर को बॉट या स्पाइडर भी कहा जाता है. आपका सवाल समझने के बाद ये इंटरनेट पर घूमकर डेटा इकट्ठा करते हैं. ये बॉट या क्रॉलर एक-एक पेज पर जाकर डेटा इकट्ठा करते हैं. ये क्रॉलर सभी रिलेटेड वेब पेजेज को देखते हैं, नए पेज को डिस्कवर करते हैं और यहां तक कि किसी पुराने पेज में हुए चेंज पर भी नजर रखते हैं. फिर से सारी रिलेटिड इंफोर्मेशन कलेक्ट कर लेते हैं. गूगल का सर्च इंजन इसी तरीके से काम करता है. यह लगातार अपडेट्स के लिए स्कैन करता रहता है. क्रॉलर का काम सिर्फ डेटा और इंफोर्मेशन को कलेक्ट करना होता है. इसके बाद यह प्रोसेस इंडेक्सिंग के लिए चली जाती है.

इंडेक्सिंग में क्या होता है?

जब क्रॉलर पेजेज से डेटा कलेक्ट कर लेते हैं तो इस पूरी इंफोर्मेशन को ऑर्गेनाइज करने की जरूरत पड़ती है. डेटा या इंफोर्मेशन को ऑर्गेनाइज किए बिना यूजर को रेलिवेंट रिजल्ट दिखाना मुश्किल हो जाता है, इसलिए इंडेक्सिंग की जरूरत पड़ती है. सर्च इंडेक्स एक बड़ी डिजिटल लाइब्रेरी कैटलॉग की तरह होता है. सर्च इंजन के इंडेक्स में अरबों-खबरों वेबपेजेज हो सकते हैं. इंडेक्सिंग का एल्गोरिद्म किसी भी पेज के कंटेट को एनालाइज करता है. यानी यह वेब पेज पर टेक्स्ट, इमेज, मेटाडेटा और इनबाउंड लिंक्स को देखता है. यह डुप्लिकेट पेजेज का भी पता लगा लेता है ताकि इंडेक्स पर एक जैसे पेजेज की भीड़ को रोका जा सके. एक बार सारी इंफोर्मेशन को इंडेक्स करने के बाद इसकी रैंकिंग का काम शुरू होता है.

कैसे होती है रैंकिंग?

जब आपकी क्वेरी के जवाब में स्क्रीन पर रिजल्ट नजर आते हैं तो ये रैंडम पेजेज नहीं होते हैं. सर्च इंजन का एल्गोरिद्म रेलिवेंस और अथॉरिटी के आधार पर उन्हें रैंक करता है. रैंकिंग में सबसे ऊपर वाले पेज आपको सबसे पहले दिखाए जाते हैं और आपको अधिकतर जानकारी पहले पेज पर नजर आने वाले रिजल्ट में मिल जाती है. रैंकिंग के लिए सर्च इंजन कीवर्ड यूज, इनबाउंड लिंक, कंटेट की फ्रेशनेस, मोबाइल यूजैबिलिटी, पेज स्पीड और कई दूसरे फैक्टर्स को देखा जाता है. इसके अलावा लोकल सर्च, आपकी सर्च हिस्ट्री और आपके डिवाइस के आधार पर भी रैंकिंग ऊपर-नीचे हो सकती है. इसी रैंकिंग से तय होता है कि आपको सबसे पहले कौन-सा वेब पेज सजेस्ट किया जाएगा. गूगल रैंकिंग के लिए BERT और RankBrain जैसे टूल्स यूज करती है, जो नैचुरल लैंग्वेज को इंटरप्रेट कर सकते हैं. इनकी वजह से सर्च इंजन कीवर्ड्स के साथ-साथ यूजर की इंटेट को भी समझ पाते हैं.

सर्च रिजल्ट से कमाई

गूगल समेत कई सर्च इंजन सर्च रिजल्ट से कमाई करते हैं. गौर करने पर आप पाएंगे कि सर्च बार में जब भी आप कुछ सर्च करते हैं तो ऑर्गेनिक रिजल्ट्स के साथ-साथ पहले एक दो लिंक पर एड लिखा होता है. ये पे-पर-क्लिक मॉडल होता है, जहां एडवरटाइजर अपने रिजल्ट दिखाने के लिए बिड में भाग लेते हैं. यानी सर्च इंजन इन एड के लिए ऑक्शन करते हैं. एडवरटाइजर की बोली और क्वालिटी स्कोर के आधार उसकी एड को सबसे पहले दिखाया जाता है. अकेली गूगल इस तरीके से हर साल अरबों की कमाई करती है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में