Breaking

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई सीबी शाइन बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

अब ChatGPT भी दिखाएगा पर्सनल ऐड्स! आपकी चैट से तय होंगे विज्ञापन, जानिए क्या प्राइवेसी पर पड़ेगा असर?

Share

ChatGPT Ads: ChatGPT का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ChatGPT अब यूजर्स की बातचीत के आधार पर ऐसे विज्ञापन दिखा सकता है जो उनकी रुचि और जरूरतों से मेल खाते हों. यानी आप जिस बारे में बात करेंगे, उससे जुड़े प्रोडक्ट या सर्विस के ऐड सामने आ सकते हैं.

फ्री यूजर्स के लिए शुरू होगा ऐड टेस्ट

OpenAI ने जानकारी दी है कि वह ChatGPT के फ्री वर्जन में विज्ञापनों का टेस्ट शुरू करने जा रहा है. यह फिलहाल अमेरिका में लॉग-इन किए गए वयस्क यूजर्स के लिए लागू होगा. इसके साथ ही कंपनी ने 8 डॉलर प्रति महीने वाला नया “Go” सब्सक्रिप्शन प्लान भी पेश किया है. इस प्लान में लंबी मेमोरी और ज्यादा इमेज जनरेशन जैसी सुविधाएं मिलेंगी लेकिन इसमें भी विज्ञापन दिखाए जाएंगे. वहीं Plus, Pro और बिजनेस यूजर्स को ऐड-फ्री एक्सपीरियंस मिलेगा.

कमाई बढ़ाने की जरूरत बनी वजह

OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन पहले ChatGPT में विज्ञापन लाने को लेकर हिचकिचाहट जता चुके हैं. लेकिन कंपनी पर बढ़ते खर्च का दबाव साफ नजर आ रहा है. OpenAI अगले कुछ सालों में AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी निवेश करने जा रही है और इसके लिए नए रेवेन्यू सोर्स तलाशे जा रहे हैं. कंपनी का लक्ष्य 2025 तक सालाना कमाई को कई अरब डॉलर तक पहुंचाना है.

 

 

बातचीत से तय होंगे विज्ञापन

ChatGPT में दिखने वाले विज्ञापन आम ऐड्स जैसे नहीं होंगे. यूजर की चैट को समझकर उसी से जुड़े ऐड दिखाए जाएंगे. उदाहरण के तौर पर अगर कोई यूजर ट्रैवल प्लानिंग में मदद मांगता है तो उसे होटल, फ्लाइट या लोकल एंटरटेनमेंट से जुड़े विज्ञापन दिख सकते हैं. ये ऐड ChatGPT के जवाब के नीचे “Sponsored” टैग के साथ नजर आएंगे.

जवाबों पर नहीं पड़ेगा ऐड का असर

OpenAI का कहना है कि विज्ञापन ChatGPT के जवाबों को प्रभावित नहीं करेंगे. कंपनी के मुताबिक, यूजर्स का भरोसा बनाए रखना सबसे जरूरी है और ChatGPT हमेशा वही जवाब देगा जो सही और उपयोगी होगा. साथ ही, यूजर चाहें तो अपनी बातचीत के आधार पर ऐड पर्सनलाइजेशन को बंद भी कर सकते हैं.

डेटा बेचने से किया इनकार

कंपनी ने साफ किया है कि वह यूजर्स की चैट या पर्सनल डेटा को विज्ञापन देने वालों को नहीं बेचेगी. इसके अलावा हेल्थ, मानसिक स्वास्थ्य और राजनीति जैसे संवेदनशील विषयों पर बातचीत के दौरान कोई विज्ञापन नहीं दिखाया जाएगा.

बच्चों को नहीं दिखेंगे विज्ञापन

OpenAI ने यह भी स्पष्ट किया है कि 18 साल से कम उम्र के यूजर्स को विज्ञापन नहीं दिखाए जाएंगे. कंपनी AI की मदद से यूजर्स की उम्र का अनुमान लगाती है, ताकि नाबालिगों को ऐड से दूर रखा जा सके.

AI और विज्ञापन का बढ़ता रिश्ता

AI प्लेटफॉर्म्स पर विज्ञापन का चलन धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. हाल ही में Meta ने भी अपने AI चैटबॉट में यूजर इंटरैक्शन के आधार पर पर्सनलाइज्ड ऐड दिखाने की शुरुआत की है. ऐसे में आने वाले समय में AI और विज्ञापन का यह मेल और आम हो सकता है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

  • All Post
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में