तीन दिवसीय मानस गान महोत्सव आज से
धमतरी/ गोकुलपुर में 16 से 18 जनवरी तक तीन दिवसीय मानस गान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आईं मानस मंडलियां अपनी प्रस्तुतियों से मंच को गुंजायमान करेंगी। आयोजन के अंतिम दिन आरती सजाओ व रंगोली बनाओ प्रतियोगिता होगी। सभी मानस मंडलियों को प्रायोजकों द्वारा नगद राशि प्रदान की जाएगी।

