Breaking

3-2-1-1-0 Rule से बचाएं जरूरी Data, जानें कैसे करता है काम?

GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

सिर्फ कॉल आया और उड़ गया डेटा! Android यूजर्स सावधान, बिना क्लिक किए भी हैक हो सकता है फोन, अभी करें ये जरूरी काम…

Share

Alert for Android Users: यदि आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है. भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने एंड्रॉयड यूजर्स को एक गंभीर खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया है. सामने आई जानकारी के मुताबिक फोन बिना किसी लिंक पर क्लिक किए या फाइल डाउनलोड किए भी हैक किया जा सकता था. यानी यूजर की ज़रा-सी भी गलती के बिना हैकर्स फोन तक पहुंच बना सकते थे. राहत की बात यह है कि गूगल के लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट में इस खामी को ठीक कर दिया गया है लेकिन इसके लिए फोन को तुरंत अपडेट करना बेहद जरूरी है.

Dolby ऑडियो से जुड़ी थी खतरनाक कमजोरी

यह गंभीर सुरक्षा खामी Dolby Digital Plus Unified Decoder से जुड़ी हुई थी. पहली बार इसे अक्टूबर 2025 में पहचाना गया था. इस बग की सबसे डरावनी बात यह थी कि हैकर्स इसके जरिए बिना किसी इंटरैक्शन के फोन में कोड रन कर सकते थे. न लिंक, न मैसेज, न कोई फाइल बस सिस्टम के अंदर घुसपैठ. इसी वजह से इसे जीरो-क्लिक वल्नरेबिलिटी कहा गया. रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया कि यह समस्या सिर्फ एंड्रॉयड तक सीमित नहीं थी, बल्कि कुछ विंडोज डिवाइसेज पर भी इसका असर पड़ सकता था.

 

 

CERT-In ने क्यों बजाई खतरे की घंटी

CERT-In ने इस खामी को लेकर CIVN2026-0016 नाम की एडवाइजरी जारी की है. एजेंसी के अनुसार, इस बग का गलत इस्तेमाल कर साइबर अपराधी दूर बैठे ही डिवाइस में मनचाहा कोड चला सकते थे. इससे फोन की मेमोरी खराब हो सकती थी और पर्सनल से लेकर ऑफिस से जुड़ा संवेदनशील डेटा भी खतरे में पड़ सकता था. CERT-In ने साफ कहा है कि इस खतरे से बचने का सबसे सीधा और सुरक्षित तरीका है अपने फोन में लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी पैच इंस्टॉल करना.

Google और Dolby की प्रतिक्रिया

गूगल ने 5 जनवरी को जारी अपने सिक्योरिटी बुलेटिन में जानकारी दी थी कि जनवरी का अपडेट इस गंभीर खामी को पूरी तरह ठीक करता है. कंपनी के मुताबिक, इस बग की गंभीरता का आकलन डॉल्बी की तरफ से किया गया था. वहीं Dolby ने अपनी एडवाइजरी में बताया कि DD+ Unified Decoder के कुछ वर्जन में “आउट-ऑफ-बाउंड राइट” की समस्या पाई गई थी. आमतौर पर इसका असर मीडिया प्लेयर के क्रैश होने तक सीमित रहता था लेकिन अगर इसका गलत तरीके से फायदा उठाया जाता तो नुकसान कहीं ज्यादा बड़ा हो सकता था.

Project Zero ने कैसे किया खुलासा

इस पूरे मामले का पर्दाफाश गूगल की मशहूर सिक्योरिटी रिसर्च टीम Project Zero ने किया. रिसर्चर्स ने बताया कि यह एक ऐसा एक्सप्लॉइट था, जिसमें यूजर की किसी भी कार्रवाई की जरूरत नहीं पड़ती. कुछ Pixel और अन्य एंड्रॉयड डिवाइसेज पर इसके जरिए रिमोट कोड एग्जीक्यूशन संभव था.

इस खुलासे के बाद गूगल ने इसे गंभीरता से लिया और जनवरी के सिक्योरिटी पैच में इसका फिक्स जारी कर दिया. अगर आप एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल कर रहे हैं और अब तक अपडेट नहीं किया है तो देर न करें. एक छोटा-सा अपडेट आपके फोन, डेटा और प्राइवेसी को बड़े साइबर खतरे से बचा सकता है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में