Breaking

3-2-1-1-0 Rule से बचाएं जरूरी Data, जानें कैसे करता है काम?

GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

क्या 3 लाख रुपये किलो हो जाएगी चांदी, जानें कब तक छुएगी यह मुकाम?

Share

पिछले कुछ महीनों से अगर आपने सोना और चांदी की कीमतों पर नजर रखी है, तो यह साफ दिखता है कि ये कीमती धातुएं लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं. कभी थोड़ी गिरावट तो कभी जबरदस्त उछाल, लेकिन कुल मिलाकर रुझान तेजी का ही रहा है. खासतौर पर चांदी ने तो निवेशकों और आम लोगों दोनों को चौंका दिया है.

हाल ही में दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में ऐसा उछाल देखने को मिला, जिसने बाजार में हलचल मचा दी. महज एक दिन में चांदी 15,000 रुपये महंगी होकर 2,65,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है. अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या चांदी वाकई 3 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है. एक्सपर्ट्स की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में चांदी की कीमत के लिए बेहद अहम साबित हो सकते हैं.

चांदी की कीमत में अचानक इतनी तेजी क्यों?

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, चांदी की कीमतों में करीब 6 प्रतिशत का उछाल आया है. पिछले कारोबारी दिन चांदी जहां 2,50,000 रुपये प्रति किलो थी, वहीं अब यह सीधे 2,65,000 रुपये तक पहुंच गई है. इसी तरह, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में भी करीब 2,900 रुपये की बढ़त दर्ज की गई. लेमन मार्केट्स के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,600 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच चुका है. वहीं चांदी 84 से 90 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है. इसका मतलब साफ है कि दुनियाभर के निवेशक जोखिम भरे माहौल में सेफ हेवन यानी सुरक्षित निवेश के रूप में सोना-चांदी की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं.

 

 

चांदी को 3 लाख के पार ले जाने वाले बड़े कारण

1. अमेरिका के महंगाई के आंकड़े – अमेरिका में दिसंबर की महंगाई दर 2.7 प्रतिशत रही है. इससे उम्मीद बढ़ गई है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (Fed) ब्याज दरों में कटौती कर सकता है.  ब्याज दर घटने पर सोना-चांदी आमतौर पर महंगे होते हैं.

2. फेड और डोनाल्ड ट्रंप के बीच टकराव – डोनाल्ड ट्रंप और फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. अगर ट्रंप की पसंद का नया फेड चेयरमैन आता है और ब्याज दरें घटती हैं, तो चांदी की कीमतों को और सपोर्ट मिल सकता है.

3. ट्रंप टैरिफ पर कोर्ट का फैसला – 15 जनवरी को अमेरिकी कोर्ट में ट्रंप के टैरिफ से जुड़े मामले पर फैसला आ सकता है. अनिश्चितता बढ़ने से निवेशक सोना-चांदी में पैसा लगा रहे हैं.

4. जियो-पॉलिटिकल टेंशन – ईरान, रूस, वेनेजुएला, क्यूबा और कंबोडिया जैसे देशों के साथ अमेरिका के तनाव ने बाजार में डर का माहौल बना दिया है. ऐसे हालात में चांदी को सुरक्षित निवेश माना जा रहा है.

5. चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड – सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक व्हीकल और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में चांदी की मांग तेजी से बढ़ रही है. रिसर्च के मुताबिक, 2027 तक सोलर इंडस्ट्री को मौजूदा सप्लाई का 20 प्रतिशत से ज्यादा चांदी चाहिए होगी. 2050 तक चांदी के 85–98 प्रतिशत ग्लोबल भंडार का इस्तेमाल हो सकता है.

6. रुपये की कमजोरी – डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हुआ है. साल 2025 में रुपया 5 प्रतिशत से ज्यादा गिर चुका है. चांदी इंपोर्ट होती है, इसलिए रुपये की कमजोरी से कीमतें और बढ़ जाती हैं.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में