धमतरी–नगरी मार्ग पर नशा तस्करी का भंडाफोड़, 4.43 लाख की संपत्ति जब्त
धमतरी/ एसपी धमतरी के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अर्जुनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने धमतरी–नगरी मार्ग पर 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 4 लाख 43 हजार 880 रुपये बताई गई है।
थाना अर्जुनी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भोयना पंचायत के पास मोटरसाइकिल से गांजा का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर नाकाबंदी की और मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।
इस मामले में अपराध क्रमांक 05/26, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी
-
तिलेश सिंह ठाकुर (27 वर्ष), पिता संतोष सिंह
निवासी – वार्ड क्रमांक 03, गोपीबंद, पंडरिया
थाना पंडरिया, जिला कोरबा -
तरूणा सिंह राजपूत (26 वर्ष), पिता शांतिलाल
निवासी – सुभाष ब्लॉक, एसईसीएल कॉलोनी
थाना कोतवाली, जिला कोरबा
जब्त सामग्री
-
12.538 किग्रा गांजा – कीमत ₹1,25,380
-
01 बजाज मोटरसाइकिल – कीमत ₹2,85,000
-
04 मोबाइल फोन – कीमत ₹33,500
कुल जब्ती – ₹4,43,880
पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत विवेचना जारी है और गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। धमतरी पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिससे क्षेत्र में नशा तस्करों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।
