धमतरी/ भखारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सुपेला के मड़ई में मंगलवार को चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जिसमें कुछ लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला किया है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल जितेंद्र चक्रधारी 18 वर्ष पिता भानु राम ग्राम बोरेन्दा थाना भखारा ने बताया कि मंगलवार को वह अपने दोस्तों के साथ सुपेला मड़ई घूमने गया हुआ था। उनके दोस्तों की कुछ युवकों के साथ मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था।

रात 8 बजे रवि दुकान के पास जब पहुंचा तो 10 से 12 लोग आए और उसे रोककर मारपीट करने लगे। इसी बीच किसी ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दियाजिससे उसके जांघ, पीठ और हाथ में चोट आई है इलाज के लिए भखारा अस्पताल ले गया ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रिफर किया गया इलाज जारी है। इस संबंध में भखारा पुलिस ने पहुंचकर घायल का बयान लिया। सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार कुछ लोगों को भखारा पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है
