चरमुड़िया मोड़ के पास मेघा रोड में हुआ हादसा
धमतरी/ रविवार सुबह अपने रिश्तेदारों को छोड़ने परखंदा जा रहे बाइक सवार को चरमुड़िया मोड़ के पास मेघा रोड में ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बाईक सवार महिला और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें धमतरी रिफर किया गया है। बच्ची को सुरक्षित बताया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 11 जनवरी की सुबह भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा बी निवासी जितेंद्र चक्रधारी पिता संतोष चक्रधारी अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 05एजी 6683 से अपने रिश्तेदार शकुन चक्रधारी 46 वर्ष परखंदा एवं गौरी चक्रधारी बारना 25 साल छोड़ने जा रहा। साथ में 3 साल की बच्ची भी थी।

तभी करीब साढ़े 11 बजे चरमुड़िया मोड़ के पास मेघा रोड में विपरीत दिशा से आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 04एम आई 8121से भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक चालक जितेंद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शकुन और गौरी चक्रधारी को गंभीर चोंट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को धमतरी रिफर किया गया। बच्ची सुरक्षित है। सूचना पर कुरूद पुलिस घटनास्थल पहुंची। दो दिन के अंदर सेमरा बी के दो युवकों की मौत होने से ग्रामीण स्तब्ध है। गांव में शोक की लहर है।
