Breaking

विश्व क्षय दिवस पर धमतरी में “टीबी मुक्त भारत अभियान फेस-2” का आयोजन, महापौर रामू रोहरा रहे मुख्य अतिथि…

धमतरी पुलिस की सख्ती जारी: आदतन बदमाश कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू जिला बदर…

धमतरी में अफीम खेती बयान पर सियासत तेज, BJP ने कहा – किसानों का अपमान, माफी मांगें…

पेपर लीक के बाद 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा रद्द, 10 अप्रैल को फिर होगी परीक्षा…

कुरुद में सनसनी: नदी किनारे मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या?

शहर के रामबाग क्षेत्र में घर मे रखी गाड़ी से पेट्रोल चोरी….

AI की कीमत चुका रही है आपके फोन की बैटरी, जानें कैसे पड़ रहा है असर….

आवारा कुत्तों के हमले 15 हिरणों की मौत, वन विभाग की लापरवाही उजागर, 4 वनकर्मी निलंबित…

महापौर रामू रोहरा ने साहू समाज भवन विस्तार के लिए 35 लाख रुपये किए स्वीकृत…

चैत्र नवरात्र में अंगारमोती दाई मंदिर में उमड़ी आस्था, छप्पन भोग अर्पित…

धमतरी में अफीम खेती के आरोपों के बाद प्रशासन अलर्ट, सर्वे में नहीं मिला कोई मामला…

धमतरी में अवैध शराब परोसने वालों पर पुलिस का शिकंजा, सघन चेकिंग अभियान जारी…

तेल के बाद मिडिल ईस्ट में बिजली पर जंग! ईरान की गल्फ देशों को खुली धमकी- अमेरिकी ठिकानों को सप्लाई की तो……

गोकुलपुर पीएम विद्यालय में 10 लाख के शेड निर्माण से महापौर ने निभाई जनसेवा की प्रतिबद्धता…

धर्मांतरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ में नया कानून पास, जानें जुर्माने का प्रावधान…

न्यूयॉर्क के La Guardia Airport के रनवे पर बड़ा हादसा, ट्रक से जा भिड़ा कनाडा एक्सप्रेस का प्लेन, कई घायल…

धमतरी में सरकारी जमीन पर अवैध प्लॉटिंग! विधायक ओंकार साहू का बड़ा खुलासा…

ईद पर धमतरी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, महापौर रामू रोहरा ने पेश की सौहार्द की मिसाल…

चार बसों में सवार होकर 200 श्रद्धालु पहुँचे तुरतुरिया धाम — नवरात्र पर धीवर समाज की सामूहिक तीर्थयात्रा….

iPhone यूजर्स सावधान! एक क्लिक की गलती और फोन बन सकता है जासूस, खतरनाक स्पाइवेयर का बड़ा खुलासा…

सबसे खुशहाल देश तो जान लिया, ये हैं दुनिया के सबसे दुखी देश; जानें यहां क्यों रहता है मातम जैसा माहौल?

अंतरिक्ष में किस सैटेलाइट ने तय की सबसे ज्यादा दूरी, जानें उस दूरी को क्यों नहीं कर पाया कोई पार….

धर्मांतरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ में नया कानून पास, जानें जुर्माने का प्रावधान…

धमतरी में पेट्रोल-डीजल को लेकर प्रशासन अलर्ट: कीमतों में बढ़ोतरी, रिजर्व स्टॉक रखने के निर्देश जारी…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार…

अरौद में महिला कमांडो का गठन, धमतरी पुलिस ने बांटी सुरक्षा सामग्री…

Share

महिला सशक्तिकरण और सुरक्षित ग्राम की दिशा में थाना अर्जुनी की पहल

धमतरी | सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से धमतरी पुलिस द्वारा जिलेभर में लगातार जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में थाना अर्जुनी द्वारा ग्राम अरौद (लीलर) में महिला सुरक्षा एवं सामुदायिक पुलिसिंग को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत अरौद में ग्रामीणों की बैठक ली गई, जिसमें महिला सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता और ग्राम स्तर पर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर चर्चा की गई। पुलिस ने ग्रामीणों को पुलिस–जन सहयोग की महत्ता बताते हुए महिलाओं की सुरक्षा, आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी और किसी भी संदिग्ध घटना की तत्काल सूचना पुलिस को देने के संबंध में समझाइश दी।

इस अवसर पर ग्राम अरौद में महिला कमांडो का गठन किया गया। गठित महिला कमांडो को थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा टोपी, सिटी (व्हिसल), पहचान पत्र (आई-कार्ड) एवं साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं का मनोबल बढ़ाना और उन्हें गांव की सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा।

पुलिस ने ग्रामीणों से गांव में असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने, अवैध शराब विक्रय की सूचना थाना अर्जुनी को देने तथा सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। साथ ही महिलाओं को नशामुक्त समाज, साइबर फ्रॉड से बचाव, गुड टच–बैड टच और महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और ग्राम स्तर पर कानून व्यवस्था एवं सामाजिक जागरूकता बनाए रखने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिला कमांडो पुलिस और ग्रामीणों के बीच सेतु बनकर कार्य करेंगी।

धमतरी पुलिस की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस–जन सहयोग, महिला सशक्तिकरण और सुरक्षित वातावरण के निर्माण को नई मजबूती मिली है। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में