धमतरी। केंद्र एवं प्रदेश संगठन के मार्गदर्शन में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026 के सुअवसर पर भाजपा शहर मंडल धमतरी द्वारा नगर के प्राचीन बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत जलाभिषेक, पूजा-अर्चना एवं ॐकार मंत्र जाप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भक्तिमय एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ शिरोमणि राव घोरपड़े, विनोद राव रणसिंह, डॉ. अनिल गजपाल, भूपेंद्र मिश्रा, धनंजय साहू, भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र पंडित, राकेश साहू, जिला कार्यालय प्रभारी विजय साहू, शहर मंडल अध्यक्ष पवन गजपाल, महामंत्री गौरव मगर, राजीव चंद्राकर सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, पार्षदगण, मातृशक्ति, कार्यकर्ता एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव की आराधना कर समाज में धार्मिक चेतना, सांस्कृतिक गौरव एवं एकता के संदेश को सुदृढ़ करने का आह्वान किया गया। उपस्थितजनों ने शिव भक्ति के साथ लोककल्याण की कामना की। पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
