धमतरी/ एक तरफ यातायात सुरक्षा माह मनाया जा रहा है दूसरी तरफ हादसे लगातार होते जा रहे हैं। शुक्रवार शाम हाइवा और और बाइक में टक्कर से बाईक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपने रिश्तेदार से मिलने बांगर गांव जा रहा था। कुरूद पुलिस ने हाइवा को जप्त कर लिया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कुरूद थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू ने बताया कि सेमरा बी निवासी देवकुमार यादव पिता डोरीलाल बाईक क्र CG 05 AN 7398 में सेमरा से बांगर अपने में ममेरे भाई से जा रहा था। शाम लगभग 4:30 बजे सामने से आ रही हाईवा CG 07 BK 5388 जो थूहा के तरफ से आ रहा था के साथ टक्कर हो गई। हादसे में घायल देवकुमार को गंभीर हालत में कुरूद अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हाइवा जप्त कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
