Breaking

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई सीबी शाइन बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

क्या सच में स्पेस स्टेशन पर मिनटों में हो सकता है कैंसर का इलाज, इस देश ने बना ली वैक्सीन?

Share

कल्पना कीजिए, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज, जिसमें घंटों अस्पताल में बैठना पड़ता था, अब सिर्फ कुछ मिनटों में हो जाए. यह किसी साइंस फिक्शन फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि अंतरिक्ष में हुई एक असली वैज्ञानिक सफलता है. अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन ISS पर किए गए एक खास प्रयोग ने ऐसी दवा का रास्ता खोल दिया है, जिसने कैंसर के इलाज को आसान, तेज और मरीजों के लिए कम तकलीफदेह बना दिया है. सवाल यही है क्या यह इलाज सच में गेमचेंजर साबित होगा? आइए समझ लेते हैं.

स्पेस स्टेशन पर क्या बड़ी खोज हुई?

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन यानी ISS पर की गई वैज्ञानिक रिसर्च ने कैंसर इलाज के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. नासा और अमेरिकी दवा कंपनी मर्क की संयुक्त टीम ने स्पेस में प्रोटीन क्रिस्टल ग्रोथ पर गहन अध्ययन किया. इस रिसर्च का मकसद कैंसर की एक प्रमुख दवा को ज्यादा असरदार और मरीजों के लिए आसान बनाना था. वैज्ञानिकों ने पाया कि माइक्रोग्रेविटी यानी बेहद कम गुरुत्वाकर्षण वाले माहौल में दवा से जुड़े प्रोटीन कहीं बेहतर गुणवत्ता के क्रिस्टल बनाते हैं.

कौन सी दवा है और क्यों है खास?

यह नया इलाज मर्क की मशहूर इम्यूनोथेरेपी दवा पेम्ब्रोलिजुमाब का बदला हुआ रूप है. यह दवा शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर कैंसर कोशिकाओं पर हमला करने में मदद करती है. इसका इस्तेमाल मेलानोमा, फेफड़ों के कैंसर और कुछ अन्य प्रकार के कैंसर में पहले से किया जा रहा है. सितंबर 2025 में अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने इसके नए सबक्यूटेनियस इंजेक्शन को मंजूरी दी है, जो इसे इलाज के तरीके में बड़ा बदलाव बनाता है.

 

 

पहले इलाज कैसे होता था?

अब तक इस दवा को मरीज की नस में इन्फ्यूजन यानी ड्रिप के जरिए दिया जाता था. इसके लिए मरीज को अस्पताल या क्लिनिक में लंबा समय बिताना पड़ता था. शुरुआत में यह प्रक्रिया करीब दो घंटे चलती थी, जिसे बाद में घटाकर लगभग 30 मिनट किया गया था. फिर भी, हर बार अस्पताल जाना, इंतजार करना और खर्च उठाना मरीजों के लिए चुनौती बना रहता था.

अब क्या बदला है नए तरीके में?

नई तकनीक के तहत दवा को त्वचा के नीचे सबक्यूटेनियस इंजेक्शन के रूप में दिया जा सकता है. इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ 1 से 2 मिनट लगते हैं और इसे हर तीन हफ्ते में एक बार लगाया जाता है. इससे मरीजों का समय बचता है, अस्पताल का खर्च कम होता है और इलाज का अनुभव कहीं ज्यादा सहज बन जाता है. डॉक्टरों का मानना है कि इससे मरीजों की जीवन गुणवत्ता में भी साफ सुधार आएगा.

स्पेस रिसर्च ने कैसे आसान बनाया इलाज?

धरती पर गुरुत्वाकर्षण की वजह से प्रोटीन क्रिस्टल बनाते समय कई दिक्कतें आती हैं. क्रिस्टल छोटे, टेढ़े या असमान बन जाते हैं, जिससे दवा की संरचना को पूरी तरह समझना मुश्किल होता है. लेकिन अंतरिक्ष में माइक्रोग्रेविटी के कारण क्रिस्टल बड़े, एकसमान और ज्यादा शुद्ध बनते हैं. इससे वैज्ञानिकों को दवा के अणुओं की सही बनावट समझने में मदद मिली और वे इसे इंजेक्शन के रूप में देने लायक बना पाए.

कब से चल रही थी यह रिसर्च?

मर्क कंपनी साल 2014 से ISS पर ऐसे प्रयोग कर रही है. उन्होंने मोनोक्लोनल एंटीबॉडी के क्रिस्टल स्पेस में उगाकर यह समझा कि दवा के कणों का सबसे बेहतर आकार और संरचना क्या हो सकती है. यह पूरा काम ISS नेशनल लैबोरेटरी के सहयोग से हुआ, जहां नासा निजी कंपनियों और शोधकर्ताओं को रिसर्च के लिए मंच देता है.

आम लोगों के लिए क्यों है यह बड़ी खबर?

नासा का कहना है कि अंतरिक्ष में की गई रिसर्च का मकसद सिर्फ अंतरिक्ष यात्रियों की सेहत नहीं, बल्कि धरती पर रहने वाले लोगों की जिंदगी बेहतर बनाना भी है. यह नया इंजेक्शन इसका जीता-जागता उदाहरण है. कैंसर मरीजों के लिए यह इलाज उम्मीद की नई किरण है और भविष्य में स्पेस रिसर्च से और भी कई नई दवाएं सामने आ सकती हैं.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

  • All Post
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में