Breaking

3-2-1-1-0 Rule से बचाएं जरूरी Data, जानें कैसे करता है काम?

GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

क्या तेल टैंकर कब्जाने को लेकर रूस-अमेरिका में हो सकती है जंग, जानें कौन ज्यादा ताकतवर?

Share

खुले समुद्र में एक तेल का टैंकर, आसमान से उतरते हेलिकॉप्टर, चारों ओर युद्धपोत और पनडुब्बियों की हलचल- ये किसी फिल्म का सीन नहीं, बल्कि हालिया अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम का दावा किया जाने वाला सीन है. सवाल उठ रहा है कि क्या एक टैंकर की जब्ती दुनिया की दो सबसे बड़ी सैन्य ताकतों अमेरिका और रूस को आमने-सामने ला सकती है? क्या यह घटना बड़े टकराव की शुरुआत है, या सिर्फ दबाव बनाने की रणनीति? आइए जान लेते हैं.

टैंकर विवाद कैसे शुरू हुआ?

हालिया घटनाओं को लेकर जो जानकारियां सामने आई हैं, उनके मुताबिक अमेरिका ने वेनेजुएला के तेल निर्यात पर सख्त रुख अपनाया है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दिसंबर 2025 में वेनेजुएला के तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को लेकर बड़ा घटनाक्रम हुआ, जिसके बाद अमेरिका ने वेनेजुएला के तेल पर कड़ी पाबंदियां लगा दीं. इसी पृष्ठभूमि में तेल टैंकरों की आवाजाही पर सख्त निगरानी शुरू हुई.

बताया जाता है कि टैंकर मैरिनेरा वेनेजुएला से तेल लेने जा रहा था, तभी अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने उसे रोकने की कोशिश की. आरोप है कि जहाज ने रास्ता बदल लिया और बाद में उस पर अपना रूसी झंडा लगा दिया गया. इसके बाद रूसी नौसैनिक जहाजों और पनडुब्बियों ने उसे एस्कॉर्ट भी किया. 7 जनवरी को अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस ने हेलिकॉप्टर के जरिए जहाज पर चढ़कर उसे अपने कब्जे में ले लिया. इसी दौरान एक और टैंकर सोफिया को भी जब्त किए जाने की खबरें आईं.

रूस की प्रतिक्रिया

रूस ने इस पूरी कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून का उल्लंघन बताया है. क्रेमलिन का कहना है कि अगर जहाज पर रूसी नागरिक मौजूद थे, तो उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जानी चाहिए. रूसी मीडिया में इस घटना को समुद्री डकैती जैसे शब्दों में पेश किया गया. रूस का तर्क है कि खुले समुद्र में इस तरह किसी जहाज पर कब्जा करना गलत मिसाल कायम करता है.

 

 

अमेरिका का पक्ष

वहीं व्हाइट हाउस का कहना है कि जब्त किए गए जहाज तथाकथित शैडो फ्लीट का हिस्सा थे. अमेरिका के मुताबिक ये जहाज वेनेजुएला, रूस और ईरान जैसे प्रतिबंधित देशों का तेल ढोते हैं और अक्सर फर्जी झंडों का इस्तेमाल करते हैं. अमेरिकी प्रशासन का दावा है कि रूसी झंडा भी असली नहीं था और नियमों का उल्लंघन हुआ, इसलिए कार्रवाई जरूरी थी. जहाज के क्रू पर कानूनी कार्रवाई की बात भी कही जा रही है.

अंतरराष्ट्रीय राजनीति में इसका मतलब क्या?

यह पूरा मामला ऐसे समय सामने आया है, जब एक तरफ यूक्रेन युद्ध से जुड़ी शांति वार्ताओं की चर्चा है और दूसरी तरफ लैटिन अमेरिका में अमेरिका अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा है. रूस लंबे समय से वेनेजुएला का रणनीतिक सहयोगी रहा है, जबकि अमेरिका वहां अपने प्रभाव को लेकर सतर्क रहा है. विशेषज्ञ मानते हैं कि यही वजह है कि एक टैंकर की घटना भी बड़े भू-राजनीतिक तनाव का कारण बन सकती है.

क्या सच में जंग का खतरा है?

सैन्य जानकारों का कहना है कि फिलहाल सीधे रूस-अमेरिका युद्ध की संभावना कम है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि दोनों देश खुले टकराव से बचना चाहते हैं. अमेरिका और रूस, दोनों ही जानते हैं कि सीधी जंग वैश्विक तबाही ला सकती है. माना जा रहा है कि अगर तनाव बढ़ा भी, तो वह साइबर हमलों, कूटनीतिक दबाव या सीमित प्रॉक्सी कार्रवाइयों तक सीमित रह सकता है.

अमेरिका या रूस कौन ज्यादा ताकतवर?

अगर सैन्य ताकत की बात करें, तो ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2024 के अनुसार अमेरिका दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश है, जबकि रूस दूसरे स्थान पर है. अमेरिका के पास करीब 13.28 लाख सक्रिय सैनिक हैं, वहीं रूस के पास लगभग 13.20 लाख हैं. रिजर्व फोर्स में रूस आगे है, जिसके पास करीब 20 लाख रिजर्व सैनिक हैं, जबकि अमेरिका के पास करीब 7.99 लाख सैनिक हैं.

रक्षा बजट में अमेरिका बहुत आगे है. 2024 में अमेरिका का रक्षा बजट लगभग 820 बिलियन डॉलर रहा, जबकि रूस का बजट करीब 126 बिलियन डॉलर बताया गया. टैंकों की संख्या में रूस भारी है, जहां उसके पास 14,700 से ज्यादा टैंक हैं, वहीं अमेरिका के पास करीब 4,600 टैंक हैं.

हालांकि वायु शक्ति में अमेरिका आगे है. उसके पास 13,000 से ज्यादा विमान और 5,700 से ज्यादा हेलीकॉप्टर हैं, जबकि रूस के पास विमानों और हेलीकॉप्टरों की संख्या इससे काफी कम है.

नौसेना की बात करें तो रूस के पास जहाजों की कुल संख्या ज्यादा है, लेकिन अमेरिका के पास ज्यादा आधुनिक विध्वंसक पोत और वैश्विक पहुंच है. पनडुब्बियों की संख्या दोनों के बीच लगभग बराबर मानी जाती है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में