Breaking

विश्व क्षय दिवस पर धमतरी में “टीबी मुक्त भारत अभियान फेस-2” का आयोजन, महापौर रामू रोहरा रहे मुख्य अतिथि…

धमतरी पुलिस की सख्ती जारी: आदतन बदमाश कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू जिला बदर…

धमतरी में अफीम खेती बयान पर सियासत तेज, BJP ने कहा – किसानों का अपमान, माफी मांगें…

पेपर लीक के बाद 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा रद्द, 10 अप्रैल को फिर होगी परीक्षा…

कुरुद में सनसनी: नदी किनारे मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या?

शहर के रामबाग क्षेत्र में घर मे रखी गाड़ी से पेट्रोल चोरी….

AI की कीमत चुका रही है आपके फोन की बैटरी, जानें कैसे पड़ रहा है असर….

आवारा कुत्तों के हमले 15 हिरणों की मौत, वन विभाग की लापरवाही उजागर, 4 वनकर्मी निलंबित…

महापौर रामू रोहरा ने साहू समाज भवन विस्तार के लिए 35 लाख रुपये किए स्वीकृत…

चैत्र नवरात्र में अंगारमोती दाई मंदिर में उमड़ी आस्था, छप्पन भोग अर्पित…

धमतरी में अफीम खेती के आरोपों के बाद प्रशासन अलर्ट, सर्वे में नहीं मिला कोई मामला…

धमतरी में अवैध शराब परोसने वालों पर पुलिस का शिकंजा, सघन चेकिंग अभियान जारी…

तेल के बाद मिडिल ईस्ट में बिजली पर जंग! ईरान की गल्फ देशों को खुली धमकी- अमेरिकी ठिकानों को सप्लाई की तो……

गोकुलपुर पीएम विद्यालय में 10 लाख के शेड निर्माण से महापौर ने निभाई जनसेवा की प्रतिबद्धता…

धर्मांतरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ में नया कानून पास, जानें जुर्माने का प्रावधान…

न्यूयॉर्क के La Guardia Airport के रनवे पर बड़ा हादसा, ट्रक से जा भिड़ा कनाडा एक्सप्रेस का प्लेन, कई घायल…

धमतरी में सरकारी जमीन पर अवैध प्लॉटिंग! विधायक ओंकार साहू का बड़ा खुलासा…

ईद पर धमतरी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, महापौर रामू रोहरा ने पेश की सौहार्द की मिसाल…

चार बसों में सवार होकर 200 श्रद्धालु पहुँचे तुरतुरिया धाम — नवरात्र पर धीवर समाज की सामूहिक तीर्थयात्रा….

iPhone यूजर्स सावधान! एक क्लिक की गलती और फोन बन सकता है जासूस, खतरनाक स्पाइवेयर का बड़ा खुलासा…

सबसे खुशहाल देश तो जान लिया, ये हैं दुनिया के सबसे दुखी देश; जानें यहां क्यों रहता है मातम जैसा माहौल?

अंतरिक्ष में किस सैटेलाइट ने तय की सबसे ज्यादा दूरी, जानें उस दूरी को क्यों नहीं कर पाया कोई पार….

धर्मांतरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ में नया कानून पास, जानें जुर्माने का प्रावधान…

धमतरी में पेट्रोल-डीजल को लेकर प्रशासन अलर्ट: कीमतों में बढ़ोतरी, रिजर्व स्टॉक रखने के निर्देश जारी…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार…

भारत के लड़कों को कैसे डिजिटल हनीट्रैप में फंसा रहा पाकिस्तान, जानें कैसे शिकार हो रहे लोग?

Share

हाल ही में पंजाब और हरियाणा में महज 24 घंटे के अंदर सामने आए दो जासूसी मामलों ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान से जुड़े हैंडलर किस तरह से सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का यूज करके भारतीय नागरिकों को निशाना बना रहे हैं. इन मामलों में हैरानी की बात यह है कि इस डिजिटल हनीट्रैप का शिकार न सिर्फ बड़ लोग हो रहे है, बल्कि नाबालिग भी हो रहे हैं. पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि इमोशनल कमजाेरी, भरोसा और ऑनलाइन कॉन्टेक्ट के जरिए संवेदनशील जानकारियां हासिल की जा रही है.

कैसे बनाया जा रहा लोगों को अपना शिकार?

डिजिटल हनीट्रैप के मामले को लेकर पंजाब के पठानकोट में पुलिस ने 15 साल के एक लड़के को गिरफ्तार किया है, जिस पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई, आतंकी संगठनों और पाकिस्तानी सेना से जुड़े लोगों को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जानकारी शेयर की है. पंजाब पुलिस के अनुसार नाबालिग को सोशल मीडिया के जरिए निशाना बनाया गया और धीरे-धीरे उसे पाकिस्तान से जुड़े अकाउंट्स के संपर्क में लाया गया. इसके अलावा पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि डिजिटल हनीट्रैप में फंसाने के लिए पाकिस्तानी हैंडलरों ने नाबालिग को यह यकीन दिलाने की कोशिश की कि उसके पिता की हत्या कर दी गई है. इस बात ने उसे मानसिक रूप से प्रभावित किया और इसी इमोशनल कमजोरी का फायदा उठाकर उसे जाल में फंसा लिया गया. हालांकि पुलिस जांच में पिता की हत्या से जुड़ा कोई सबूत नहीं मिला है.

 

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार नाबालिग करीब एक साल तक पाकिस्तान के गैंगस्टरों और आतंकी नेटवर्क से जुड़े लोगों के संपर्क में रहा. नाबालिक पर आरोप है कि उसने संवेदनशील जगहों के वीडियो भी शेयर किए. फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी है कि कितनी और किस तरह की जानकारी साझा की गई और वह किन-किन लोगों से संपर्क में था. आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी. आपको बता दें कि इसी तरह से भारत के लड़कों को इमोशनल कमजाेरी के जाल में फंसा कर पाकिस्तान डिजिटल हनीट्रैप का शिकार बना रहा है.

हरियाणा में एयरफोर्स स्टेशन से जुड़ा ठेकेदार भी गिरफ्तार

इसी तरह का एक और मामला हरियाणा के अंबाला से सामने आया है. यहां एयरफोर्स स्टेशन में काम करने वाले एक ठेकेदार सुनील उर्फ सनी को जासूसी के शक में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार वह साल 2020 से एयरफोर्स बेस पर मरम्मत का काम कर रहा था. वहीं हरियाणा पुलिस के डीएसपी के अनुसार पुलिस को इनपुट मिला था कि आरोपी रक्षा क्षेत्र से जुड़ी जानकारियां शेयर कर रहा है. जांच के दौरान ठेकेदार का मोबाइल फोन जब्त किया गया, जिसमें कई संदिग्ध चीजें सामने आईं. पुलिस का कहना है कि आरोपी एक महिला के कॉन्टेक्ट में था, जो उससे जानकारियां मांगती थी और वही जानकारी आगे भेजी जाती थी.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में