Breaking

3-2-1-1-0 Rule से बचाएं जरूरी Data, जानें कैसे करता है काम?

GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

TECH EXPLAINED: लाइक से लेकर वॉच टाइम तक! कैसे सोशल मीडिया एल्गोरिदम तय करता है आपकी पूरी फीड? पूरा खेल समझिए…

Share

Social Media: जैसे ही आप किसी भी सोशल मीडिया ऐप को खोलकर स्क्रॉल करना शुरू करते हैं, समय का पता ही नहीं चलता. इरादा भले ही सिर्फ एक पोस्ट देखने का हो लेकिन वीडियो और पोस्ट की ऐसी लड़ी सामने आती है कि फोन नीचे रखना मुश्किल हो जाता है. ऐसा इसलिए नहीं होता क्योंकि कंटेंट संयोग से अच्छा है बल्कि इसलिए क्योंकि आपकी फीड आपके ही व्यवहार के हिसाब से तैयार की जाती है. इसके पीछे काम करता है सोशल मीडिया एल्गोरिदम.

आखिर क्या है सोशल मीडिया एल्गोरिदम?

सोशल मीडिया एल्गोरिदम एक तरह का कंप्यूटर सिस्टम होता है जो यह समझने की कोशिश करता है कि आपको किस तरह का कंटेंट पसंद है. आप कौन-सा वीडियो कितनी देर देखते हैं, किस पोस्ट को लाइक करते हैं किसे शेयर करते हैं और किसे बिना देखे आगे बढ़ा देते हैं ये सारी जानकारी एल्गोरिदम नोट करता है. इसी डेटा के आधार पर वह तय करता है कि अगली बार आपकी स्क्रीन पर क्या दिखाना है.

पसंद का कंटेंट बार-बार कैसे दिखने लगता है?

जब एल्गोरिदम यह पहचान लेता है कि आपको किस तरह की चीजें पसंद हैं तो वही कैटेगरी का कंटेंट आपकी फीड में बार-बार दिखने लगता है. अगर आप क्रिकेट से जुड़े वीडियो ज़्यादा देखते हैं तो अगली बार ऐप खोलते ही क्रिकेट से जुड़ी पोस्ट्स की भरमार दिखेगी. यही वजह है कि एक बार स्क्रॉल शुरू करने के बाद रुकना मुश्किल हो जाता है.

एल्गोरिदम बिना नियम के नहीं चलता

हर सिस्टम को सही तरीके से काम करने के लिए नियमों की जरूरत होती है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स भी एल्गोरिदम के जरिए तय करते हैं कि किस यूज़र को क्या दिखाना है और क्या नहीं. यह आपकी भाषा, लोकेशन, रुचि और ऑनलाइन गतिविधि के आधार पर कंटेंट को फिल्टर करता है और फिर उसे फीड में सजाता है.

 

 

आसान शब्दों में एल्गोरिदम का मतलब

सरल भाषा में एल्गोरिदम एक ऐसा प्रोग्राम होता है, जो कंप्यूटर को बताता है कि किसी डेटा के साथ क्या करना है. टेक्निकल तौर पर यह कुछ नियमों का सेट होता है जिनके आधार पर जानकारी को प्रोसेस किया जाता है. सोशल मीडिया पर यही नियम तय करते हैं कि पोस्ट किस क्रम में दिखेंगी, सर्च रिज़ल्ट कैसे आएंगे और विज्ञापन किसे नजर आएंगे.

हर यूजर की फीड अलग क्यों होती है?

Facebook, Instagram या किसी भी प्लेटफॉर्म पर दो लोगों की फीड एक जैसी नहीं होती. ऐसा इसलिए क्योंकि एल्गोरिदम हर यूजर की एक्टिविटी अलग-अलग तरीके से समझता है. आप जिस तरह के अकाउंट्स से ज्यादा इंटरैक्ट करते हैं, वही कंटेंट आपको ऊपर दिखता है जबकि दूसरे पोस्ट नीचे चले जाते हैं.

एल्गोरिदम क्यों है इतना जरूरी?

आज दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रही है. हर इंसान की पसंद अलग होती है. अगर एल्गोरिदम न हो तो किसी को क्रिकेट की जगह कुकिंग वीडियो दिखेंगे और किसी को ट्रैवल के बजाय योगा. एल्गोरिदम ही तय करता है कि हर यूजर को उसकी पसंद का कंटेंट मिले.

एल्गोरिदम सीखता कैसे है आपकी आदतें?

एल्गोरिदम का काम भले ही जटिल हो लेकिन इसका मूल सिद्धांत आसान है. यह आपकी हर एक्टिविटी को ध्यान से देखता है. आप क्या देखते हैं, कितनी देर देखते हैं, क्या लाइक करते हैं, क्या शेयर करते हैं और किसे नजरअंदाज करते हैं—इन सब से एल्गोरिदम आपकी प्रोफाइल तैयार करता है. शुरुआत में फीड थोड़ी बेतरतीब लग सकती है लेकिन कुछ दिनों बाद ज्यादातर कंटेंट आपकी पसंद से मेल खाने लगता है.

Instagram और Facebook का एल्गोरिदम कैसे सोचता है?

Instagram पहले उन अकाउंट्स की पोस्ट दिखाता है जिन्हें आप फॉलो करते हैं. इसके बाद यह देखता है कि आप किन पोस्ट्स को लाइक, सेव या शेयर करते हैं. जिन पोस्ट्स पर ज्यादा लाइक और कमेंट आते हैं, उन्हें ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाता है. जिन अकाउंट्स से आप अक्सर जुड़ते हैं, उनका कंटेंट आपकी फीड में ऊपर दिखाई देता है. Facebook भी लगभग इसी तरह पोस्ट्स को रैंक करता है.

YouTube पर वीडियो कैसे होते हैं वायरल?

YouTube का एल्गोरिदम सिर्फ व्यूज़ नहीं देखता बल्कि यह भी जांचता है कि लोग वीडियो कितनी देर तक देख रहे हैं. अगर कोई वीडियो आखिर तक देखा जा रहा है या उसका वॉच टाइम अच्छा है तो उसे ज्यादा लोगों को सजेस्ट किया जाता है. इसके अलावा लाइक, कमेंट, शेयर और आपकी पुरानी वॉच हिस्ट्री भी बड़ी भूमिका निभाती है.

LinkedIn पर किस तरह का कंटेंट चलता है?

LinkedIn का एल्गोरिदम क्वालिटी को ज्यादा महत्व देता है. यहां पोस्ट की उपयोगिता, उसकी प्रासंगिकता और उस पर मिलने वाला एंगेजमेंट देखा जाता है. भरोसेमंद प्रोफाइल, पर्सनल कनेक्शन और लगातार एक्टिव रहने वाले यूज़र्स को ज्यादा रीच मिलती है.

X (Twitter) एल्गोरिदम किन बातों पर ध्यान देता है?

X का एल्गोरिदम आपकी भाषा, लोकेशन और इंटरैक्शन पर काम करता है. आप किन पोस्ट्स पर रिएक्ट करते हैं कितने एक्टिव हैं और अकाउंट कितना भरोसेमंद है ये सभी फैक्टर मायने रखते हैं. जो अकाउंट्स नियमित रूप से पोस्ट करते हैं और ज्यादा सक्रिय रहते हैं, उन्हें आमतौर पर बेहतर पहुंच मिलती है.

सोशल मीडिया पर जो कुछ भी आप देखते हैं, वह संयोग नहीं होता. एल्गोरिदम आपकी हर डिजिटल आदत को समझकर आपकी फीड तैयार करता है. यही वजह है कि सोशल मीडिया आपको इतना बांधे रखता है. अगर आप चाहें तो अपनी पसंद और इंटरैक्शन बदलकर एल्गोरिदम को भी बदल सकते हैं.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में