धमतरी/ भखारा में बुधवार की दोपहर बिजली आफिस के सामने सीजी 05 एई 0291 मोटर साइकिल से भखारा की ओर आ रहे देवरी निवासी युवक के मोटर साइकिल में अचानक आग लग गई और धू-धूकर जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वाहन को बचाने का प्रयास किया।

बताया कि घटना बिजली आफिस के करीब ट्रांसफार्मर के पास घटी जिसके कारण कुछ देर के लिए लाईन बंद कर दी गई। मेन रोड होने के कारण कुछ समय के लिए सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाईन लग गई। चलती मोटर साइकिल में लगी आग को देखने के लिए घटना स्थल पर भीड़ उमड़ पड़ी।
