Breaking

नगरी-गरियाबंद मार्ग पर मछली व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस…

भेंड्रा में फिर टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने सकुशल उतारा….

गंगरेल बांध की नहर में गिरी नीलगाय, घंटेभर की मशक्कत के बाद खुद निकली बाहर, वीडियो वायरल…

करगा हाई स्कूल में धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम और नशामुक्ति का दिया संदेश…

एसपी के निर्देश पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ढाबों में शराब सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 180 पौवा देशी शराब जब्त…

गढ़ीहापारा के पास ट्रैक्टर पलटा, 18 वर्षीय युवक की मौत, 13 वर्षीय किशोर घायल…

Ireland Currency: आयरलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, वहां भारत के 10000 रुपये कितने हो जाएंगे?

IND VS IRE T20: राजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता?

स्मार्ट टीवी की स्लो स्पीड कर रही है मूवी का मजा खराब? इस ट्रिक से दूर हो जाएगी दिक्कत…

कितनी होती है Gaming Laptop की लाइफ? खरीदने से पहले जान लें पूरी सच्चाई…

दादा-परदादा के जमाने वाले दो पल्लों के दरवाजे क्यों थे बेहद खास? जानिए इनका पूरा इतिहास…

टीवी रिमोट ब्लूटूथ से क्यों नहीं चलते? वर्षों पुरानी वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

क्या होता है Quantum Computer? जानिए नॉर्मल कंप्यूटर से कैसे है अलग….

मिड-डे मील में किसने की थी बच्चों को अंडा परोसने की शुरुआत, जानें कहां लिया गया था फैसला?

LPG Price Today: 14 किलो वाला सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, CNG की कीमत भी यहां से देखें…

कैसे बनते हैं बादल, समुद्र से पानी कैसे सोखती हैं गर्म हवाएं? जानें मीठा पानी बरसने का प्रोसेस…

एसबीआई सैलरी पैकेज का मिला बड़ा लाभ: धमतरी में तीन दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को 1.20 करोड़ रुपये की बीमा सहायता…

Iran Oil: भारत को एक बैरल कच्चा तेल बेचकर कितना मुनाफा कमाता है ईरान, जान लीजिए पूरा गणित…

घर में घुसकर महिला व परिवार पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने भेजा जेल….

तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर…

क्या 5G बन सकता है 4G फोन? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी के पीछे छिपा राज…

धमतरी में खाद की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, दो उर्वरक दुकानों के लाइसेंस निलंबित…

Lohagarh Fort History: केतन हत्याकांड से चर्चा में आया लोहागढ़ किला, जानें कितना पुराना और रहस्यमयी है इसका इतिहास?

छत्तीसगढ़ शासन ने धमतरी जिले के नगरीय निकायों में 22 एल्डरमेन किए नामांकित, बधाइयों का दौर शुरू…

क्या Apple को फॉलो करेंगी Samsung, Microsoft और Dell, क्या इनके प्रोडक्ट्स भी होंगे महंगे?

Aurora Lights: आसमान में कैसे बनती हैं ऑरोरा लाइट्स, क्या भारत में भी देखने को मिल सकता है यह नजारा?

Share

Aurora Lights: ऑरोरा लाइट्स जिन्हें अक्सर पोलर लाइट भी कहा जाता है पृथ्वी पर सबसे लुभावने प्राकृतिक नजारों में से एक है. लंबे समय से स्कैंडिनेविया और आर्कटिक के बर्फीले आसमान से जुड़ी ऑरोरा लाइट्स लोगों को काफी ज्यादा आकर्षित करती हैं. आइए जानते हैं कि आसमान में यह कैसे बनती हैं और क्या भारत में भी इन्हें देखा जा सकता है.

ऑरोरा लाइट्स की शुरुआत सूरज पर होने वाली तेज गतिविधि से होती है. सूरज लगातार चार्जड पार्टिकल्स की धाराएं छोड़ता रहता है जिन्हें सोलर विंड कहा जाता है. ज्यादातर सौर गतिविधि के समय यह फ्लो काफी ज्यादा तेज हो जाता है जिस वजह से काफी बड़ी संख्या में एनर्जेटिक प्रोटॉन और इलेक्ट्रॉन अंतरिक्ष में पृथ्वी की तरफ तेजी से बढ़ते हैं.
जैसे ही यह चार्जड पार्टिकल पृथ्वी के पास आते हैं ज्यादातर ग्रह के चुंबकीय क्षेत्र, जिसे मैग्नेटोस्फीयर कहा जाता है, के जरिए डिफलेक्ट हो जाते हैं. हालांकि यह ढाल उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव के पास कमजोर होती है. जिस वजह से कुछ पार्टिकल्स चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं के साथ घूमते हुए ऊपरी वायुमंडल में चले जाते हैं.
जब सौर पार्टिकल्स पृथ्वी के वायुमंडल में मौजूद गैस से टकराते हैं तो ऊर्जा रोशनी के रूप में निकलती है. यह गैस मुख्य रूप से ऑक्सीजन और नाइट्रोजन होती है. यह प्रक्रिया वैसी ही है जैसे नियॉन लैंप जलता है. यह टकराव लगभग 80 किलोमीटर से लेकर 300 किलोमीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर होते हैं.
ऑरोरा लाइट्स का रंग इसमें शामिल गैस और टकराव की ऊंचाई पर निर्भर करता है. हरा रंग काफी ज्यादा आम है जो लगभग 100 किलोमीटर की ऊंचाई पर ऑक्सीजन से आता है. लाल रंग काफी दुर्लभ है जो ऑक्सीजन के कारण ज्यादा ऊंचाई पर बनते हैं. बैंगनी, नीला और गुलाबी रंग नाइट्रोजन की वजह से होते हैं. भारत भूमध्य रेखा के पास है जो पृथ्वी के चुंबकीय ध्रुव से काफी दूर है. इस वजह से यहां पर यह नजारा दिखना काफी दुर्लभ है. सामान्य परिस्थितियों में ऑरोरा ओवल कभी भी इतना दक्षिण तक नहीं फैलता की भारतीय उपमहाद्वीप से दिखाई दे.
मुश्किलों के बावजूद हाल के सालों में भारत में भी यह नजारा देखा गया है. 2024 और 2025 में लद्दाख के कुछ हिस्सों में लाल और बैंगनी रंग की ऑरोरा लाइट्स देखने को मिली. अब क्योंकि सोलर साइकिल 25 के 2026 में अपने चरम पर पहुंचने की उम्मीद है इस वजह से वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में इस घटना को फिर से देखने की संभावना है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में