Breaking

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई सीबी शाइन बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

वेनेजुएला में आधी रात एयरस्ट्राइक, राष्ट्रपति को वाइफ के साथ किया अरेस्ट… आखिर मादुरो के पीछे हाथ धोकर क्यों पड़े ट्रंप?

Share

अमेरिका ने वेनेजुएला के कई सैन्य ठिकानों पर आधी रात एयरस्ट्राइक की, जिनमें राजधानी काराकास, मिरांडा, अरगुआ और ला गुइरा शामिल हैं. इसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि यूएस आर्मी ने निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी समेत गिरफ्तार कर लिया है. आखिर ट्रंप वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो के पीछे क्यों पड़े हैं?

डोनाल्ड ट्रंप लंबे समय से मादुरो के खिलाफ माने जाते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति कई बार कह चुके हैं कि अमेरिका में वेनेजुएला से अवैध अप्रवासियों के लिए मादुरो जिम्मेदार हैं. 2013 के बाद से वेनेजुएला में आए आर्थिक संकट के बाद से बड़ी संख्या में लोग अमेरिका पहुंचे थे. ट्रंप वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो का सबसे तस्कर भी कह चुके हैं और उनकी गिरफ्तारी पर 5 करोड़ डॉलर का इनाम भी घोषित किया था.

ड्रग्स, कोकीन की अवैध सप्लाई के लिए मादुरो को जिम्मेदार मानते हैं ट्रंप

इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ड्रग्स, कोकीन की अवैध सप्लाई के लिए मादुरो को जिम्मेदार मानते रहे हैं. हालांकि मादुरो यह कई बार चुके हैं कि ट्रंप ड्रग्स के आरोपों के बहाने उन्हें सत्ता से हटाना चाहते हैं और वेनेजुएला के तेल भंडार पर ट्रंप की निगाहें हैं. इसके अलावा प्रतिबंधित तेल ले जाने के आरोप में अमेरिका कई बार वेनेजुएला के तेल टैंकर को जब्त कर चुका है.

 

 

मादुरो के बाद वेनेजुएला की सत्ता कौन संभालेगा? 

अगर ट्रंप का दावा सच है तो वेनेजुएला के संविधान के अनुसार, सत्ता निकोलस मादुरो की वाइस प्रेसिडेंट डेल्सी रोड्रिग्ज को मिल जाएगी, जो आर्थिक नीति संभालती हैं. हालांकि यह साफ नहीं है कि आखिर में सत्ता किसके हाथ में आएगी. अमेरिका ने मादुरो को वैध प्रेसिडेंट के तौर पर मान्यता नहीं दी है और वेनेजुएला का विपक्ष कहता है कि असली राष्ट्रपति निर्वासित नेता एडमंडो गोंजालेज हैं.

13 साल से वेनेजुएला के राष्ट्रपति हैं मादुरो

निकोलस मादुरो साल 2013 से वेनेजुएला के राष्ट्रपति हैं. वह यूनाइटेड सोशलिस्ट पार्टी ऑफ वेनेजुएला के नेता के नेता हैं. साल 2024 में वेनेजुएला में हुए चुनावों के बाद देश में चुनाव पर काफी हंगामा हुआ था. वहां के विपक्षी दलों ने आरोप लगाया था कि गोंजालेज चुनाव जीते चुके थे, लेकिन उसके बाद भी मादुरो को विजयी घोषित किया गया था.

मारिया कोरीना मचोडा पर चुनाव लड़ने का प्रतिबंध

वेनेजुएला की मुख्य विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचोडा हैं, जिनके चुनाव लड़ने पर ही मादुरो ने प्रतिबंध लगा दिया था. हाल ही में अक्टूबर 2025 में मारिया को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जिसके लिए वो समंदर का रास्ता पारकर ओस्लो पहुंची थीं. वो मादुरो सरकार से छिपते हुए ओस्लो पहुंची थी. कुछ स्वतंत्र अतंरराष्ट्रीय टीम ने वेनेजुएला से ओस्लो पहुंचाने में मारिया की मदद की थी. बता दें कि ट्रंप ने कुछ दिनों पहले ही मादुरो पर 5 करोड़ डॉलर का इनाम घोषित किया था.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

  • All Post
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में