Breaking

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई सीबी शाइन बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

CNAP Vs Truecaller: सरकारी कॉलर आईडी आ रही है, क्या अब Truecaller का खेल खत्म? जानिए कौन कितना दमदार…

Share

CNAP Vs Truecaller: भारत में कॉलर की पहचान को लेकर एक बड़ा बदलाव शुरू हो चुका है. TRAI की नई पहल CNAP (Caller Name Presentation) के आने के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या अब Truecaller जैसे लोकप्रिय ऐप की जरूरत खत्म हो जाएगी. हालांकि हकीकत इससे थोड़ी अलग और दिलचस्प है.

CNAP क्या है और कैसे काम करता है?

CNAP यानी कॉलर नेम प्रेजेंटेशन, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) की एक नई व्यवस्था है. इसके जरिए मोबाइल यूज़र को बिना किसी ऐप डाउनलोड किए और बिना सब्सक्रिप्शन के, आने वाली कॉल पर कॉलर का नाम दिखाई देता है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom

यह नाम टेलीकॉम कंपनियों के पास मौजूद KYC-आधारित आधिकारिक रिकॉर्ड से लिया जाता है जो सिम लेते समय दस्तावेज़ों के जरिए दर्ज किया गया होता है. यानी कॉल आने पर नेटवर्क खुद ही नंबर से जुड़ा रजिस्टर्ड नाम स्क्रीन पर दिखा देता है.

CNAP को फिलहाल 4G और 5G नेटवर्क पर चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है. बाद में इसे पुराने नेटवर्क पर भी लाने की योजना है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके लिए इंटरनेट कनेक्शन या किसी थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं पड़ती.

TRAI ने यह विकल्प भी दिया है कि जो यूज़र अपना नाम दिखाना नहीं चाहते, वे CLIR (Calling Line Identification Restriction) सेटिंग के जरिए इससे बाहर रह सकते हैं.

CNAP लाने का मकसद क्या है?

CNAP का मुख्य उद्देश्य एक ऐसा स्टैंडर्ड और भरोसेमंद कॉलर आईडी सिस्टम देना है जो सीधे नेटवर्क लेवल पर काम करे. इससे फर्जी पहचान, गलत नाम और अनजान कॉल को लेकर होने वाली दिक्कतें कम हो सकती हैं.

टेलीकॉम कंपनियों और डिवाइस मेकर्स को भी कहा गया है कि वे समय पर डिवाइस सपोर्ट सुनिश्चित करें. उम्मीद है कि 2026 की शुरुआत तक यह सिस्टम बड़े पैमाने पर उपलब्ध हो जाएगा.

Truecaller क्या है और क्यों है इतना लोकप्रिय?

Truecaller एक जाना-पहचाना कॉलर आईडी और स्पैम डिटेक्शन ऐप है जो Android और iOS दोनों पर उपलब्ध है. इसकी पहचान सिर्फ कॉलर का नाम दिखाने तक सीमित नहीं है.

Truecaller का डेटाबेस यूज़र कम्युनिटी से मिलने वाली जानकारी और रियल-टाइम पैटर्न पर आधारित होता है. यही वजह है कि यह कॉल को स्पैम, फ्रॉड, बिजनेस या पर्सनल जैसे टैग के साथ दिखा सकता है.

इसके अलावा Truecaller में कॉल ब्लॉकिंग, स्पैम अलर्ट, बिजनेस डायरेक्टरी, कॉल का कारण, लोगो बैज और यहां तक कि वॉइसमेल जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. हालांकि, इसके लिए ऐप इंस्टॉल करना और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन जरूरी होता है.

CNAP और Truecaller में असली फर्क क्या है?

CNAP और Truecaller के बीच सबसे बड़ा अंतर डेटा के स्रोत का है. CNAP टेलीकॉम ऑपरेटर के आधिकारिक और KYC-वेरीफाइड रिकॉर्ड पर निर्भर करता है जबकि Truecaller यूज़र द्वारा साझा की गई जानकारी और कम्युनिटी डेटा से पहचान बनाता है.

CNAP एक नेटवर्क-लेवल सुविधा है जो बिना इंटरनेट और ऐप के काम करती है. वहीं Truecaller एक फीचर-रिच ऐप है जिसे इंस्टॉल करना और समय-समय पर अपडेट करना पड़ता है. फंक्शनलिटी के मामले में भी दोनों अलग हैं. CNAP सिर्फ रजिस्टर्ड नाम दिखाने तक सीमित है जबकि Truecaller स्पैम ब्लॉकिंग, फ्रॉड अलर्ट और कॉल से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी देता है.

 

 

आपके लिए कौन बेहतर?

दोनों सिस्टम का मकसद यूज़र को यह बताना है कि कॉल कौन कर रहा है, लेकिन तरीका अलग है. CNAP उन लोगों के लिए बेहतर है जो प्राइवेसी को प्राथमिकता देते हैं और बिना ऐप के सिर्फ आधिकारिक नाम देखना चाहते हैं.

वहीं Truecaller उन यूज़र्स के लिए फायदेमंद है जो स्पैम कॉल से परेशान रहते हैं और एडवांस फीचर्स के बदले ऐप को जरूरी परमिशन देने में सहज हैं.

आखिरकार, यह पूरी तरह आपकी जरूरत और प्राथमिकता पर निर्भर करता है कि आप सरकारी नेटवर्क-बेस्ड CNAP को चुनते हैं या फीचर-भरे Truecaller को.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

  • All Post
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में