Breaking

नगरी-गरियाबंद मार्ग पर मछली व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस…

भेंड्रा में फिर टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने सकुशल उतारा….

गंगरेल बांध की नहर में गिरी नीलगाय, घंटेभर की मशक्कत के बाद खुद निकली बाहर, वीडियो वायरल…

करगा हाई स्कूल में धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम और नशामुक्ति का दिया संदेश…

एसपी के निर्देश पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ढाबों में शराब सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 180 पौवा देशी शराब जब्त…

गढ़ीहापारा के पास ट्रैक्टर पलटा, 18 वर्षीय युवक की मौत, 13 वर्षीय किशोर घायल…

Ireland Currency: आयरलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, वहां भारत के 10000 रुपये कितने हो जाएंगे?

IND VS IRE T20: राजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता?

स्मार्ट टीवी की स्लो स्पीड कर रही है मूवी का मजा खराब? इस ट्रिक से दूर हो जाएगी दिक्कत…

कितनी होती है Gaming Laptop की लाइफ? खरीदने से पहले जान लें पूरी सच्चाई…

दादा-परदादा के जमाने वाले दो पल्लों के दरवाजे क्यों थे बेहद खास? जानिए इनका पूरा इतिहास…

टीवी रिमोट ब्लूटूथ से क्यों नहीं चलते? वर्षों पुरानी वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

क्या होता है Quantum Computer? जानिए नॉर्मल कंप्यूटर से कैसे है अलग….

मिड-डे मील में किसने की थी बच्चों को अंडा परोसने की शुरुआत, जानें कहां लिया गया था फैसला?

LPG Price Today: 14 किलो वाला सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, CNG की कीमत भी यहां से देखें…

कैसे बनते हैं बादल, समुद्र से पानी कैसे सोखती हैं गर्म हवाएं? जानें मीठा पानी बरसने का प्रोसेस…

एसबीआई सैलरी पैकेज का मिला बड़ा लाभ: धमतरी में तीन दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को 1.20 करोड़ रुपये की बीमा सहायता…

Iran Oil: भारत को एक बैरल कच्चा तेल बेचकर कितना मुनाफा कमाता है ईरान, जान लीजिए पूरा गणित…

घर में घुसकर महिला व परिवार पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने भेजा जेल….

तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर…

क्या 5G बन सकता है 4G फोन? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी के पीछे छिपा राज…

धमतरी में खाद की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, दो उर्वरक दुकानों के लाइसेंस निलंबित…

Lohagarh Fort History: केतन हत्याकांड से चर्चा में आया लोहागढ़ किला, जानें कितना पुराना और रहस्यमयी है इसका इतिहास?

छत्तीसगढ़ शासन ने धमतरी जिले के नगरीय निकायों में 22 एल्डरमेन किए नामांकित, बधाइयों का दौर शुरू…

क्या Apple को फॉलो करेंगी Samsung, Microsoft और Dell, क्या इनके प्रोडक्ट्स भी होंगे महंगे?

Jawaharlal Nehru Love Life: किन महिलाओं से जवाहर लाल नेहरू को हुई थी मुहब्बत, उनकी जिंदगी में कितनी महिलाओं की हुई एंट्री?

Share

Jawaharlal Nehru Love Life: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी लंबे समय से प्रेमिका रहीं अवीवा बेग से सगाई कर ली है. बताया जा रहा है कि यह सगाई जनवरी 2026 की शुरुआत में राजस्थान में एक निजी समारोह के तौर पर होगी. इस खबर के बाद से नेहरू-गांधी परिवार एक बार फिर सार्वजनिक चर्चा के केंद्र में आ गया है. रेहान वाड्रा की सगाई की खबरों के बीच इतिहास के पन्ने एक बार फिर पलटे जा रहे हैं.

सवाल उठ रहा है कि जिस पहले प्रधानमंत्री ने आधुनिक भारत की नींव रखी, उनकी निजी जिंदगी कैसी थी? क्या जवाहरलाल नेहरू का व्यक्तित्व सिर्फ सत्ता और सिद्धांतों तक सीमित था या उनकी जिंदगी में भी इश्क और भावनाओं की भी गहरी भूमिका रही? आइए जानें.

एडविना माउंटबेटन

मीडिया रिपोर्ट्स और ऐतिहासिक दस्तावेजों के अनुसार, जवाहरलाल नेहरू और एडविना माउंटबेटन के बीच गहरा भावनात्मक रिश्ता था. दोनों का रिश्ता बहुत ज्यादा चर्चा में था. एडविना, भारत के अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन की पत्नी थीं. दोनों के बीच पत्र-व्यवहार और मुलाकातों का जिक्र कई किताबों में मिलता है. इतिहासकारों का मानना है कि यह रिश्ता भावनात्मक था और जीवनभर बना रहा, हालांकि इसे लेकर दोनों ने सार्वजनिक रूप से कभी कोई औपचारिक बयान नहीं दिया.

 

 

पद्मजा नायडू

सरोजिनी नायडू की बेटी पद्मजा नायडू का नाम भी नेहरू के करीबियों में लिया जाता है. मीडिया रिपोर्ट्स में यह उल्लेख मिलता है कि दोनों के बीच गहरी मित्रता थी और कुछ समय तक शादी की अटकलें भी चलीं. हालांकि यह रिश्ता विवाह तक नहीं पहुंच सका. पद्मजा नायडू स्वतंत्र भारत की राजनीति में एक अहम नाम रहीं.

मृणालिनी साराभाई

प्रसिद्ध नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई के साथ भी नेहरू की नजदीकी की चर्चा मीडिया और किताबों में मिलती है. कला और संस्कृति में रुचि रखने वाले नेहरू मृणालिनी के काम से प्रभावित थे. हालांकि इस रिश्ते को लेकर ठोस प्रमाण कम हैं, लेकिन पत्राचार और मुलाकातों का उल्लेख जीवनी लेखकों ने किया है.

श्रद्धा माता

नेहरू के निजी सचिव एम.ओ. मथाई और लेखक खुशवंत सिंह ने अपनी किताबों में बनारस की श्रद्धा माता का जिक्र किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेहरू और श्रद्धा माता के बीच पत्रों के जरिए संवाद होता था. यह रिश्ता उस समय सार्वजनिक भी हुआ और काफी चर्चा में रहा.

अन्य करीबी महिलाएं

कुछ रिपोर्ट्स में सुशीला नैयर और अमृत कौर जैसे नामों का भी उल्लेख मिलता है. सुशीला नैयर नेहरू की चिकित्सक और करीबी सहयोगी थीं, जबकि अमृत कौर स्वतंत्र भारत की पहली स्वास्थ्य मंत्री रहीं. इतिहासकारों के बीच इन रिश्तों की प्रकृति को लेकर मतभेद हैं, लेकिन यह साफ है कि ये महिलाएं नेहरू के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा थीं.

कमला नेहरू से विवाह 

ऐतिहासिक दस्तावेजों की मानें तो पंडित जवाहरलाल नेहरू का विवाह वर्ष 1916 में कमला नेहरू से हुआ था. यह शादी पारिवारिक सहमति से हुई और उस दौर की सामाजिक परंपराओं के अनुरूप थी. कमला नेहरू स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रहीं और कांग्रेस की गतिविधियों से भी जुड़ी थीं. उनकी तबीयत अक्सर खराब रहती थी और वर्ष 1936 में स्विट्जरलैंड में उनका निधन हो गया.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में