Breaking

धमतरी में हेरोइन (चिट्टा) बेचते युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 34 हजार का सामान किया जब्त…

‘सेना भेजने की नहीं पड़ेगी जरूरत…’, अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख!

धमतरी में हीट अलर्ट जारी: बढ़ती गर्मी और उमस से लू का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने दी चेतावनी…

धमतरी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध आम लकड़ी से भरा ट्रक जब्त, चालक के पास नहीं थे दस्तावेज…

धमतरी में पेट्रोल पंप पर छापा: 3100 लीटर अवैध डीजल जब्त, मिनी टैंकर समेत बड़ी कार्रवाई…

‘संविधान के खिलाफ’, नए धर्मांतरण कानून पर क्रिश्चियन समाज का सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध…

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच ट्रंप ने पहली बार PM मोदी से की बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने पर हुई चर्चा…

खबर का असर: धमतरी में गैस सिलेंडर कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, अब तक 73 सिलेंडर जप्त…

विश्व क्षय दिवस पर धमतरी में “टीबी मुक्त भारत अभियान फेस-2” का आयोजन, महापौर रामू रोहरा रहे मुख्य अतिथि…

धमतरी पुलिस की सख्ती जारी: आदतन बदमाश कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू जिला बदर…

धमतरी में अफीम खेती बयान पर सियासत तेज, BJP ने कहा – किसानों का अपमान, माफी मांगें…

पेपर लीक के बाद 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा रद्द, 10 अप्रैल को फिर होगी परीक्षा…

कुरुद में सनसनी: नदी किनारे मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या?

शहर के रामबाग क्षेत्र में घर मे रखी गाड़ी से पेट्रोल चोरी….

AI की कीमत चुका रही है आपके फोन की बैटरी, जानें कैसे पड़ रहा है असर….

आवारा कुत्तों के हमले 15 हिरणों की मौत, वन विभाग की लापरवाही उजागर, 4 वनकर्मी निलंबित…

महापौर रामू रोहरा ने साहू समाज भवन विस्तार के लिए 35 लाख रुपये किए स्वीकृत…

चैत्र नवरात्र में अंगारमोती दाई मंदिर में उमड़ी आस्था, छप्पन भोग अर्पित…

धमतरी में अफीम खेती के आरोपों के बाद प्रशासन अलर्ट, सर्वे में नहीं मिला कोई मामला…

धमतरी में अवैध शराब परोसने वालों पर पुलिस का शिकंजा, सघन चेकिंग अभियान जारी…

तेल के बाद मिडिल ईस्ट में बिजली पर जंग! ईरान की गल्फ देशों को खुली धमकी- अमेरिकी ठिकानों को सप्लाई की तो……

गोकुलपुर पीएम विद्यालय में 10 लाख के शेड निर्माण से महापौर ने निभाई जनसेवा की प्रतिबद्धता…

धर्मांतरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ में नया कानून पास, जानें जुर्माने का प्रावधान…

न्यूयॉर्क के La Guardia Airport के रनवे पर बड़ा हादसा, ट्रक से जा भिड़ा कनाडा एक्सप्रेस का प्लेन, कई घायल…

धमतरी में सरकारी जमीन पर अवैध प्लॉटिंग! विधायक ओंकार साहू का बड़ा खुलासा…

TECH EXPLAINED: क्या होता है APK? एक छोटी-सी फाइल जो आपके फोन को बना सकती है हैकर का आसान शिकार, जानिए कैसे बचें….

Share

स्मार्टफोन आज हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. बैंकिंग से लेकर सोशल मीडिया, ऑफिस के काम से लेकर निजी तस्वीरों तक सब कुछ मोबाइल में कैद है. ऐसे में अगर फोन की सुरक्षा में ज़रा-सी भी चूक हो जाए तो नुकसान बहुत बड़ा हो सकता है. इसी खतरे की जड़ में कई बार एक छोटी-सी फाइल होती है जिसे हम APK फ़ाइल कहते हैं. बहुत से लोग इसे बिना सोचे-समझे डाउनलोड कर लेते हैं लेकिन यही आदत आपके फोन को हैकर्स के लिए आसान निशाना बना सकती है.

APK फाइल का मतलब क्या होता है?

APK का पूरा नाम Android Package Kit होता है. आसान शब्दों में कहें तो यह एंड्रॉयड ऐप्स की इंस्टॉलेशन फाइल होती है. जैसे कंप्यूटर में सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने के लिए .exe फाइल होती है वैसे ही एंड्रॉयड फोन में ऐप इंस्टॉल करने के लिए APK फाइल का इस्तेमाल होता है.

जब आप Google Play Store से कोई ऐप डाउनलोड करते हैं तो वह भी बैकग्राउंड में APK के ज़रिए ही इंस्टॉल होता है. फर्क बस इतना है कि Play Store इन फाइल्स को पहले स्कैन करता है और सुरक्षा जांच के बाद ही फोन में इंस्टॉल होने देता है.

लोग APK फ़ाइल क्यों डाउनलोड करते हैं?

अक्सर लोग APK फाइल्स को इसलिए डाउनलोड करते हैं क्योंकि कोई ऐप Play Store पर उपलब्ध नहीं होता. ऐप का पुराना या नया वर्ज़न चाहिए, पेड ऐप को फ्री में इस्तेमाल करने की चाह, किसी खास फीचर को जल्दी ट्राय करने की इच्छा, यहीं से खतरे की शुरुआत होती है. क्योंकि Play Store के बाहर से डाउनलोड की गई APK फाइल्स पर गूगल की सुरक्षा जांच लागू नहीं होती.

 

 

APK फाइल आपके फोन के लिए खतरनाक कैसे बन सकती है?

हर APK फाइल खतरनाक नहीं होती लेकिन अनजान या अविश्वसनीय सोर्स से आई फाइल आपके फोन में बड़ा सेंध लगा सकती है. कई बार हैकर्स ऐप के अंदर ऐसा कोड छिपा देते हैं जो दिखता कुछ नहीं लेकिन बैकग्राउंड में आपके फोन का कंट्रोल अपने हाथ में ले लेता है.

ऐसी APK फाइल्स के जरिए

  • आपके बैंकिंग ऐप की जानकारी चोरी हो सकती है
  • OTP और पासवर्ड लीक हो सकते हैं
  • फोन में मौजूद तस्वीरें और वीडियो बाहर भेजे जा सकते हैं
  • फोन अपने आप महंगे SMS भेजने लग सकता है
  • कैमरा और माइक्रोफोन तक चोरी-छिपे एक्सेस लिया जा सकता है
  • यानी एक छोटी-सी फाइल आपकी पूरी डिजिटल ज़िंदगी को खतरे में डाल सकती है.

Unknown Sources की सेटिंग क्यों होती है खतरनाक?

जब आप फोन में APK इंस्टॉल करते हैं, तो सिस्टम आपसे “Unknown Sources” या “Install Unknown Apps” की परमिशन मांगता है. इस सेटिंग को ऑन करते ही आपका फोन बाहरी फाइल्स को बिना रोक-टोक इंस्टॉल करने देता है.

समस्या तब होती है जब

  • यूजर परमिशन देने के बाद उसे वापस ऑफ नहीं करता
  • कोई फर्जी वेबसाइट या लिंक चुपचाप APK डाउनलोड कर देता है
  • यूज़र गलती से उस फाइल को इंस्टॉल कर लेता है
  • यही एक छोटी-सी लापरवाही फोन को हैकर के लिए खुला दरवाज़ा बना देती है.

नकली APK फाइल की पहचान कैसे करें?

हर APK फाइल खतरनाक नहीं होती, लेकिन कुछ संकेत ऐसे हैं जो आपको सतर्क कर सकते हैं. जैसे अगर कोई ऐप

  • जरूरत से ज़्यादा परमिशन मांग रहा हो
  • इंस्टॉल होते ही फोन स्लो हो जाए
  • बैकग्राउंड में अनजान ऐड्स दिखने लगें
  • बिना वजह डेटा या बैटरी ज़्यादा खर्च करे

तो समझ जाइए कि कुछ गड़बड़ है. कई बार फर्जी APK असली ऐप जैसा ही नाम और आइकन रखती है जिससे यूज़र आसानी से धोखा खा जाता है.

APK फ़ाइल और मॉड ऐप्स का कनेक्शन

आजकल इंटरनेट पर “MOD APK” बहुत तेजी से फैल रहे हैं. ये वही ऐप होते हैं जिनमें पेड फीचर्स को फ्री कर दिया जाता है या विज्ञापन हटा दिए जाते हैं. देखने में ये फायदे का सौदा लगते हैं लेकिन असल में यही सबसे बड़ा खतरा होते हैं. क्योंकि इन्हें किसी अनजान व्यक्ति ने बदला होता है. इनमें मैलवेयर या स्पाइवेयर छिपा हो सकता है. डेवलपर की ओर से कोई सुरक्षा अपडेट नहीं मिलता, ऐसे ऐप्स हैकर्स के लिए डेटा चोरी का सबसे आसान रास्ता होते हैं.

क्या हर APK फाइल से बचना चाहिए?

नहीं, ऐसा नहीं है कि हर APK फाइल खराब ही होती है. कई डेवलपर्स अपनी वेबसाइट पर ऑफिशियल APK भी देते हैं. लेकिन फर्क भरोसे का होता है. अगर सोर्स भरोसेमंद है और फाइल वैरिफाइड है तो रिस्क कम हो जाता है.

समस्या तब होती है जब लोग

Telegram या WhatsApp ग्रुप से APK लेते हैं

फर्जी वेबसाइट्स पर भरोसा कर लेते हैं

बिना जांच के किसी भी लिंक पर क्लिक कर देते हैं

APK फाइल से सुरक्षित रहने के आसान तरीके

फोन को सुरक्षित रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है. जैसे

APK केवल भरोसेमंद सोर्स से ही डाउनलोड करें

इंस्टॉल के बाद “Unknown Sources” की परमिशन बंद कर दें

फोन में अच्छा सिक्योरिटी या एंटीवायरस ऐप रखें

ऐप इंस्टॉल करते समय मांगी गई परमिशन ध्यान से पढ़ें

अनजान ऐप दिखे तो तुरंत हटा दें

ये छोटी-छोटी सावधानियां बड़े नुकसान से बचा सकती हैं.

क्या APK फाइल पूरी तरह बंद की जा सकती है?

एंड्रॉयड सिस्टम में APK इंस्टॉलेशन एक ज़रूरी फीचर है क्योंकि इसी से ऐप्स इंस्टॉल होते हैं. लेकिन यूज़र के हाथ में कंट्रोल होता है कि वह किसे इजाज़त दे और किसे नहीं. अगर आप Play Store तक ही सीमित रहते हैं तो जोखिम अपने आप काफी कम हो जाता है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

  • All Post
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में