7 जनवरी 2026 को होगा भव्य आयोजन
राजिम/ 26 दिसंबर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा आगामी 7 जनवरी 2026 को आयोजित राजिम भक्तिन माता जयंती समारोह की तैयारी के संबंध में शुक्रवार को साहू छात्रावास परिसर, राजिम में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक दोपहर 1 बजे संपन्न हुई।
बैठक में राजिम विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय रोहित साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में समिति के संरक्षक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पूर्व उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, पूर्व महामंत्री दयाराम साहू, पूर्व अध्यक्ष मेहतरू राम साहू, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चितरंजन साहू, संरक्षक डॉ. रामकुमार साहू सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद सहित विभिन्न तहसील एवं नगर इकाइयों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं विशेष आमंत्रित सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव दिए और सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किसान गमछा भेंट कर सम्मान किया गया। अंत में समिति अध्यक्ष लाला साहू ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
