स्विट्जरलैंड दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है और विश्व की सबसे अच्छी और सुंदर टूरिस्ट डेस्टिनेशंस में से भी एक है. स्विट्जरलैंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है, जिनमें बर्फ से ढके आल्प्स पर्वत, सुंदर और साफ झीलें और घास के बड़े और हरे-भरे मैदान शामिल हैं. ये सभी मिलकर स्विट्जरलैंड को पृथ्वी का स्वर्ग बनाते हैं. भारत से ही नहीं बल्कि बाहर से भी टूरिस्ट स्विट्जरलैंड घूमने के लिए जाते हैं. अगर आपका भी इन छुट्टियों में स्विट्जरलैंड घूमने का प्लान है, तो सबसे जरूरी है भारत और स्विट्जरलैंड का करेंसी एक्सचेंज रेट जानना, जिससे यह समझा जा सके कि वहां कितना खर्च होगा.

