Breaking

धमतरी में अवैध शराब तस्करी का खुलासा, 60 पौवा देशी शराब और बाइक समेत 24,800 रुपये का माल जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: सिहावा-नगरी में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला फरार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार…

दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई सीबी शाइन बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रपति ने अपने हाथों से दिया सबसे बड़ा पुरस्कार, जानें इसमें कितना मिलता है कैश?

Share

जिस उम्र में बच्चे सपने देखना शुरू करते हैं, उसी उम्र में एक नाम इतिहास लिख रहा है. क्रिकेट के मैदान पर बल्ले से तूफान मचाने वाला किशोर वैभव सूर्यवंशी अब राष्ट्रपति भवन तक पहुंच चुका है. वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने हाथों से सम्मानित किया है. आइए जानें कि इस पुरस्कार में कितना कैश मिलता है.

वीर बाल दिवस पर खास सम्मान

वीर बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को देश के 20 असाधारण बच्चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया. ये बच्चे 18 अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुने गए हैं. इन्हीं में एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा बिहार के 14 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी. राष्ट्रपति ने स्वयं अपने हाथों से वैभव को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया, जिससे यह पल उनके जीवन का सबसे यादगार क्षण बन गया.

किन बच्चों को मिलता है यह पुरस्कार

यह पुरस्कार उन भारतीय बच्चों को दिया जाता है जिनकी उम्र 5 साल से अधिक और 18 साल से कम होती है और जो भारत में निवास करते हैं. इनका चयन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा किया जाता है. पुरस्कार पाने वाले बच्चों को गणतंत्र दिवस पर कर्तव्यपथ पर होने वाली परेड में शामिल होने का भी अवसर मिलता है.

 

 

अवॉर्ड की कैटेगरी और मिलने वाला कैश

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पहले छह कैटेगरी में दिया जाता था, जिनमें कला और संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, शिक्षा, सामाजिक सेवा और खेल शामिल थे. अब इसमें साइंस और टेक्नोलॉजी को भी जोड़ा गया है. इस पुरस्कार के तहत विजेता को एक मेडल, एक प्रमाण पत्र और 1 लाख रुपये की नकद राशि दी जाती है.

रिकॉर्ड्स जिसने दुनिया को चौंकाया

वैभव सूर्यवंशी ने अपने खेल से न सिर्फ भारतीय क्रिकेट प्रेमियों, बल्कि दुनिया भर के पूर्व क्रिकेटरों को हैरान कर दिया है. आईपीएल में उन्होंने महज 35 गेंदों में शतक जड़कर तहलका मचा दिया था. वहीं विजय हजारे ट्रॉफी में वैभव ने केवल 36 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास रच दिया. अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने 84 गेंदों पर 190 रनों की विस्फोटक पारी खेली. लिस्ट-ए क्रिकेट में वह सबसे तेज शतक लगाने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन चुके हैं.

राष्ट्रपति सम्मान के बाद पीएम से मुलाकात

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिलने के बाद वैभव सूर्यवंशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे. यह मुलाकात न सिर्फ वैभव के लिए, बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए भी एक बड़ा संदेश मानी जा रही है कि प्रतिभा और मेहनत को देश के सर्वोच्च स्तर पर पहचाना जाता है.

क्या है वीर बाल दिवस का महत्व

वीर बाल दिवस हर साल 26 दिसंबर को मनाया जाता है. यह दिन गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों- अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत को समर्पित है. 26 दिसंबर 1705 को मुगल सेना ने इन चारों वीर बालकों की हत्या कर दी थी. उनकी वीरता और बलिदान की याद में प्रधानमंत्री NRENDR मोदी ने वर्ष 2022 में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

  • All Post
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में