Breaking

3-2-1-1-0 Rule से बचाएं जरूरी Data, जानें कैसे करता है काम?

GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

रायपुर में क्रिसमस सेलिब्रेशन के बीच मॉल में तोड़फोड़, कर्मचारियों से नाम और धर्म पूछकर डराने का आरोप…

Share

राजधानी रायपुर में क्रिसमस सेलिब्रेशन को लेकर माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया, जब हिंदू संगठनों से जुड़े कुछ लोगों ने एक मॉल में जमकर हंगामा किया. आरोप है कि मॉल में घुसकर न सिर्फ तोड़फोड़ की गई, बल्कि वहां काम कर रहे कर्मचारियों के नाम और धर्म पूछकर उन्हें डराया-धमकाया भी गया. पूरी घटना के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.

बुधवार (24 दिसंबर) को रायपुर के मैग्नेटो मॉल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर अंदर घुस आए. मॉल में क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए सजावट की जा रही थी. आरोप है कि इन लोगों ने सजावटी सामान तोड़ा, डेकोरेशन को नुकसान पहुंचाया और कर्मचारियों को काम रोकने पर मजबूर कर दिया.

कर्मचारियों से नाम और धर्म पूछने का आरोप

सबसे गंभीर आरोप यह है कि उपद्रव करने वालों ने मॉल के कर्मचारियों को एक-एक कर रोककर उनके नाम और धर्म पूछे. कर्मचारियों के आई-कार्ड भी चेक किए गए और गैर-हिंदू कर्मचारियों को धमकाने की बात सामने आई है. इस पूरी घटना से खासतौर पर महिला कर्मचारी काफी डर गईं.

 

 

मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई. कर्मचारियों का कहना है कि अचानक हुए इस हमले से वे कुछ समझ ही नहीं पाए और अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे.

दरअसल, छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर हाल ही में कांकेर में हुई घटनाओं के बाद हिंदू संगठनों ने प्रदेशव्यापी बंद का ऐलान किया था. इसी के तहत होटल और मॉल संचालकों को क्रिसमस सेलिब्रेशन न करने की चेतावनी भी दी गई थी. बंद के दौरान जब कार्यकर्ताओं ने मैग्नेटो मॉल में क्रिसमस की तैयारियां देखीं, तो वे उग्र हो गए और यह हंगामा हुआ.

मॉल को 20 लाख तक का नुकसान

मॉल प्रशासन का कहना है कि इस तोड़फोड़ में करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. इवेंट्स से जुड़ी तैयारियां पूरी तरह बर्बाद हो गईं. मॉल मैनेजमेंट के मुताबिक, मॉल बंद था और केवल सफाई व डेकोरेशन का काम चल रहा था, इसके बावजूद भीड़ जबरन अंदर घुसी.

घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची. हालांकि आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भी उपद्रवी नहीं रुके. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर करीब 30 से 40 लोगों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोषियों की गिरफ्तारी कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में