इटवारी बाजार स्थित साईं मंदिर पहुंचे, भंडारे में किया प्रसाद वितरण
धमतरी/ साईं बाबा के जन्मोत्सव के अवसर पर नगर निगम के महापौर रामू रोहरा इटवारी बाजार स्थित साईं मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

महापौर रोहरा ने कहा कि साईं बाबा का संदेश ‘सबका मालिक एक’ समाज में भाईचारे, सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनकी राजनीति का मूल उद्देश्य है और धमतरी शहर विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक और मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
