Breaking

धमतरी: पुरानी मंडी के पीछे पंचर दुकान में भीषण आग, डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान; आगजनी की आशंका…

Tech Tips: घंटों गेम खेलने पर भी फोन नहीं होगा गर्म! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका…

अब Space से आएगी बिजली! धरती तक Solar Power पहुंचाने की टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान…

CM साय बोले, ‘आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल’…

पीएम श्री स्कूल भैंसमुंडी पहुंचे एसपी सूरज सिंह परिहार, विद्यार्थियों को अनुशासन और लक्ष्यपूर्ण जीवन का दिया प्रेरक संदेश…

नगरी-गरियाबंद मार्ग पर मछली व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस…

भेंड्रा में फिर टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने सकुशल उतारा….

गंगरेल बांध की नहर में गिरी नीलगाय, घंटेभर की मशक्कत के बाद खुद निकली बाहर, वीडियो वायरल…

करगा हाई स्कूल में धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम और नशामुक्ति का दिया संदेश…

एसपी के निर्देश पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ढाबों में शराब सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 180 पौवा देशी शराब जब्त…

गढ़ीहापारा के पास ट्रैक्टर पलटा, 18 वर्षीय युवक की मौत, 13 वर्षीय किशोर घायल…

Ireland Currency: आयरलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, वहां भारत के 10000 रुपये कितने हो जाएंगे?

IND VS IRE T20: राजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता?

स्मार्ट टीवी की स्लो स्पीड कर रही है मूवी का मजा खराब? इस ट्रिक से दूर हो जाएगी दिक्कत…

कितनी होती है Gaming Laptop की लाइफ? खरीदने से पहले जान लें पूरी सच्चाई…

दादा-परदादा के जमाने वाले दो पल्लों के दरवाजे क्यों थे बेहद खास? जानिए इनका पूरा इतिहास…

टीवी रिमोट ब्लूटूथ से क्यों नहीं चलते? वर्षों पुरानी वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

क्या होता है Quantum Computer? जानिए नॉर्मल कंप्यूटर से कैसे है अलग….

मिड-डे मील में किसने की थी बच्चों को अंडा परोसने की शुरुआत, जानें कहां लिया गया था फैसला?

LPG Price Today: 14 किलो वाला सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, CNG की कीमत भी यहां से देखें…

कैसे बनते हैं बादल, समुद्र से पानी कैसे सोखती हैं गर्म हवाएं? जानें मीठा पानी बरसने का प्रोसेस…

एसबीआई सैलरी पैकेज का मिला बड़ा लाभ: धमतरी में तीन दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को 1.20 करोड़ रुपये की बीमा सहायता…

Iran Oil: भारत को एक बैरल कच्चा तेल बेचकर कितना मुनाफा कमाता है ईरान, जान लीजिए पूरा गणित…

घर में घुसकर महिला व परिवार पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने भेजा जेल….

तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर…

Tech Explained: क्या होते हैं एआई एजेंट्स और ये कैसे करते हैं काम? जानिए इनके टाइप्स समेत सारी बातें…

Share

अगर आप एआई से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी रखते हैं तो आपने एआई एजेंट नाम सुना होगा. यह भी हो सकता है कि आप किसी एआई एजेंट को यूज भी कर रहे हों, लेकिन अधिकतर लोगों के लिए यह बिल्कुल नई चीज है. अभी भी बहुत ऐसे लोग हैं, जो एआई के बारे में खूब जानकारी रखते हैं, लेकिन एआई एजेंट के बारे में ज्यादा नहीं जानते. ऐसे ही लोगों के लिए हम आज का एक्सप्लेनर लेकर आए हैं. इसमें हम आपको बताएंगे कि एआई एजेंट क्या होते हैं, इनके कितने टाइप होते हैं और ये काम कैसे करते हैं.

क्या होते हैं एआई एजेंट?

एआई एजेंट्स ऐसे सॉफ्टवेयर सिस्टम होते हैं, जो यूजर की कमांड पर एआई की मदद से किसी गोल या टास्क को पूरा करते हैं. इनमें रीजनिंग, प्लानिंग और मेमोरी की कैपेबिलिटीज होती हैं. ये खुद से सीखकर और अपने डिसीजन खुद ले सकते हैं. ये अपने एनवायरनमेंट से इंटरेक्ट और डेटा कलेक्ट कर पहले से डिसाइडेड गोल को पूरा करते हैं. इंसान इन्हें कोई टास्क दे सकता है, लेकिन उसे पूरा करने का तरीका ये खुद से डिसाइड करते हैं. कंप्यूटर में यूज होने वाले कुछ एआई एजेंट्स टिकट बुकिंग और ग्रॉसरी ऑर्डर करने के काम आ सकते हैं और कुछ रियल लाइफ में भी देखे जा सकते हैं. रोबोट, ऑटोमेटेड ड्रोन्स और सेल्फ ड्राइविंग रियल लाइफ एआई एजेंट्स के उदाहरण माने जा सकते हैं.

 

 

एआई एजेंट्स के क्या फीचर्स होते हैं?

रीजनिंग- एआई एजेंट्स लॉजिक और अवेलेबल इंफोर्मेशन का यूज कर प्रॉब्लम्स सॉल्व कर और निष्कर्ष निकाल सकते हैं. इसके अलावा ये डेटा एनालाइज और पैटर्न की पहचान कर एविडेंस और कॉन्टेक्स्ट के आधार पर डिसीजन ले सकते हैं.

एक्टिंग- ये डिसीजन, प्लान या कमांड के आधार पर एक्शन ले सकते हैं. इन एक्शन में मैसेज भेजना, डेटा अपलोड करना और दूसरी प्रोसेसेस को स्टार्ट करना आदि शामिल है.

ऑब्जर्व- ये अपने आसपास के एनवायरनमेंट से इंफोर्मेशन जुटाकर कॉन्टेक्स्ट समझ सकते हैं और उस आधार पर फैसले भी ले सकते हैं. ऑब्जर्वेशन के लिए ये कंप्यूटर विजन, नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग और सेंसर डेटा एनालिटिक्स की मदद ले सकते हैं.

प्लानिंग- एआई एजेंट का एक और फीचर प्लानिंग होता है. प्लानिंग कैपेबिलिटी वाले एआई एजेंट जरूरी स्टेप्स और टास्क पूरा करने के लिए बेस्ट एक्शन को प्लान कर सकते हैं. इसमें ये टास्क पूरा करने में आने वाली चुनौतियों को भी ध्यान रखते हैं.

कोलैबोरेटिंग- एआई एजेंट्स किसी कॉमन गोल या टास्क को पूरा करने के लिए इंसानों या दूसरे एआई एजेंट्स और मशीनों के साथ कोलैबोरेट कर सकते हैं. इसमें उन्हें कम्युनिकेशन, कॉर्डिनेशन और एक-दूसरे का नजरिया समझने की भी जरूरत पड़ती है.

सेल्फ रिफाइनिंग- एआई एजेंट्स में सेल्फ-रिफाइनिंग कैबेलिटीज होती हैं, यानी ये अपने एक्सपीरियंस से सीखते जाते हैं और फीडबैक के आधार पर अपने बिहेवियर को एडजस्ट कर लेते हैं. इस तरह समय के साथ इनकी परफॉर्मेंस बेहतर होती जाती है.

कैसे काम करते हैं एआई एजेंट्स?

एआई एजेंट्स कामों को आसान और कॉम्प्लेक्स टास्क को ऑटोमेट कर काम करते हैं. अधिकतर एजेंट्स एक स्पेसिफिक वर्कफ्लो को फॉलो करते हैं. इसके लिए ये यूजर की तरफ से मिले इंस्ट्रक्शन या गोल को समझते हैं. इसके बाद गोल के आधार पर टास्क को प्लान किया जाता है, जिससे यूजर को उसकी जरूरत के हिसाब से आउटपुट मिल सके. इसके बाद एआई एजेंट्स उस गोल को कई छोटे-छोटे टास्क में बांटकर अपना काम शुरू करता है. एक बार गोल को पूरी तरह समझने के बाद वह जरूरी जानकारी जुटाता है. इसके लिए वह अपने ट्रेनिंग डेटा को यूज करने के साथ-साथ इंटरनेट को भी एक्सेस करता है. कई मामलों में एआई एजेंट्स दूसरे एजेंट्स या मशीन लर्निंग मॉडल से भी इंटरेक्ट करता है. इस तरह वह पर्याप्त जानकारी और डेटा जुटाकर टास्क पूरा करता है.

कितनी तरह के होते हैं एआई एजेंट्स?

सिंपल रिफ्लेक्स एजेंट- इन्हें पहले से फिक्स तरीके और डेटा के आधार पर ऑपरेट किया जाता है और ये केवल फिक्स सिंपल टास्क ही पूरा कर सकते हैं.

मॉडल बेस्ड रिफ्लेक्स एजेंट- ये सिंपल रिफ्लेक्स एजेंट से थोड़े एडवांस होते हैं और इनके पास डिसीजन मेकिंग मैकेनिज्म होता है. यह कोई स्पेसिफिक रूल फॉलो करने की जगह प्रोसेस को समझकर डिसीजन लेता है.

गोल बेस्ड एजेंट्स- इनमें ज्यादा मजबूत रीजनिंग कैपेबिलिटी होती है. यह टास्क पूरा करने के लिए अलग-अलग तरीकों को कंपेयर करता है और सबसे सही तरीका अपनाकर टास्क कंप्लीट करता है. ये रोबोटिक्स ऐप्लिकेशन जैसे मुश्किल टास्क के लिए कारगर होते हैं.

यूटिलिटी बेस्ड एजेंट्स- यह रीजनिंग एल्गोरिद्म की मदद से यूजर को मैक्सिमम आउटकम देने के लिए तैयार किए जाते हैं. यह एजेंट अलग-अलग सिनेरियो और उनका नफा-नुकसान कंपेयर कर यूजर को वह आउटपुट देगा, जो सबसे ज्यादा रिवॉर्डिंग होगी.

एआई एजेंट्स यूज करने के फायदे?

  • एआई एजेंट्स प्रोडक्टिविटी और एफिशिएंसी को बढ़ाते हैं. ये एजेंट्स एक ही समय में कई चीजों पर काम कर सकते हैं और रिपीटेटिव टास्क को ऑटोमेट कर देते हैं, जिससे यूज का समय बचता है.
  • ये एजेंट्स डिसीजन मेकिंग को बेहतर बनाते हैं. ये एक साथ काम कर आइडियाज पर डिबेट कर और एक-दूसरे से सीख सकते हैं, जिससे डिसीजन मेकिंग बेहतर होती है.
  • एआई एजेंट्स कैपेबिलिटी भी बढ़ाते हैं. ये अपनी स्ट्रेंग्थ के आधार पर असली जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकते हैं. ये अपने टूल्स की मदद से लोगों के साथ इंटरेक्ट कर सकते हैं और लगातार सीखकर खुद को बेहतर बनाते रहते हैं.

चैटबॉट से कैसे अलग हैं एआई एजेंट्स?

कई लोग एआई चैटबॉट और एआई एजेंट्स के बीच कंफ्यूज हो जाते हैं. बता दें कि ये दोनों पूरी तरह अलग हैं. एआई चैटबॉट्स केवल बातचीत करते हैं और सवालों के जवाब दे सकते हैं, वहीं एआई एजेंट्स टास्क पूरा करने के साथ-साथ एक्शन भी ले सकते हैं. चैटबॉट से आप केवल मौसम का हाल पूछ सकते हैं, लेकिन एजेंट इंस्ट्रक्शन देने पर खुद ही मौसम का हाल देखकर आपके दिन का रूटीन बना सकता है. चैटबॉट आपके सवाल पूछने पर जवाब देगा, लेकिन एजेंट को अगर कोई गोल बता दिया गया है तो यह खुद से काम कर सकता है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में