Breaking

धमतरी में हेरोइन (चिट्टा) बेचते युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 34 हजार का सामान किया जब्त…

‘सेना भेजने की नहीं पड़ेगी जरूरत…’, अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख!

धमतरी में हीट अलर्ट जारी: बढ़ती गर्मी और उमस से लू का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने दी चेतावनी…

धमतरी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध आम लकड़ी से भरा ट्रक जब्त, चालक के पास नहीं थे दस्तावेज…

धमतरी में पेट्रोल पंप पर छापा: 3100 लीटर अवैध डीजल जब्त, मिनी टैंकर समेत बड़ी कार्रवाई…

‘संविधान के खिलाफ’, नए धर्मांतरण कानून पर क्रिश्चियन समाज का सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध…

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच ट्रंप ने पहली बार PM मोदी से की बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने पर हुई चर्चा…

खबर का असर: धमतरी में गैस सिलेंडर कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, अब तक 73 सिलेंडर जप्त…

विश्व क्षय दिवस पर धमतरी में “टीबी मुक्त भारत अभियान फेस-2” का आयोजन, महापौर रामू रोहरा रहे मुख्य अतिथि…

धमतरी पुलिस की सख्ती जारी: आदतन बदमाश कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू जिला बदर…

धमतरी में अफीम खेती बयान पर सियासत तेज, BJP ने कहा – किसानों का अपमान, माफी मांगें…

पेपर लीक के बाद 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा रद्द, 10 अप्रैल को फिर होगी परीक्षा…

कुरुद में सनसनी: नदी किनारे मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या?

शहर के रामबाग क्षेत्र में घर मे रखी गाड़ी से पेट्रोल चोरी….

AI की कीमत चुका रही है आपके फोन की बैटरी, जानें कैसे पड़ रहा है असर….

आवारा कुत्तों के हमले 15 हिरणों की मौत, वन विभाग की लापरवाही उजागर, 4 वनकर्मी निलंबित…

महापौर रामू रोहरा ने साहू समाज भवन विस्तार के लिए 35 लाख रुपये किए स्वीकृत…

चैत्र नवरात्र में अंगारमोती दाई मंदिर में उमड़ी आस्था, छप्पन भोग अर्पित…

धमतरी में अफीम खेती के आरोपों के बाद प्रशासन अलर्ट, सर्वे में नहीं मिला कोई मामला…

धमतरी में अवैध शराब परोसने वालों पर पुलिस का शिकंजा, सघन चेकिंग अभियान जारी…

तेल के बाद मिडिल ईस्ट में बिजली पर जंग! ईरान की गल्फ देशों को खुली धमकी- अमेरिकी ठिकानों को सप्लाई की तो……

गोकुलपुर पीएम विद्यालय में 10 लाख के शेड निर्माण से महापौर ने निभाई जनसेवा की प्रतिबद्धता…

धर्मांतरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ में नया कानून पास, जानें जुर्माने का प्रावधान…

न्यूयॉर्क के La Guardia Airport के रनवे पर बड़ा हादसा, ट्रक से जा भिड़ा कनाडा एक्सप्रेस का प्लेन, कई घायल…

धमतरी में सरकारी जमीन पर अवैध प्लॉटिंग! विधायक ओंकार साहू का बड़ा खुलासा…

17 साल बाद ‘डार्क प्रिंस’ की वापसी, ढाका की सियासत में भूचाल, भारत के लिए उम्मीद या खतरे की घंटी?

Share

Tarique Rahman: बांग्लादेश की राजनीति में एक बड़े घटनाक्रम के तहत बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) प्रमुख बेगम खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान करीब 17 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद स्वदेश लौट आए हैं. तारिक रहमान की वापसी के बाद बीएनपी समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और इसे देश की राजनीति में एक निर्णायक मोड़ के रूप में देखा जा रहा है.

तारिक रहमान की वतन वापसी ऐसे समय पर हुई है, जब बांग्लादेश गंभीर राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है. देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसक आंदोलन चल रहे हैं, वहीं जमात ए इस्लामी जैसी कट्टरपंथी ताकतें अपने प्रभाव का विस्तार कर रही हैं.

भारत के लिए क्यों अहम है तारीक रहमान की वापसी

दिल्ली के लिए तारिक रहमान की वापसी खास मायने रखती है. प्रो इंडिया मानी जाने वाली आवामी लीग के चुनाव लड़ने पर रोक है और खालिदा जिया अस्पताल में भर्ती हैं. ऐसे समय में बांग्लादेश एक चौराहे पर खड़ा है, जहां अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के दौर में कट्टरपंथी इस्लामिक तत्व सक्रिय हैं और भारत विरोधी बयानबाजी में तेजी आई है. भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता जमात ए इस्लामी को लेकर है, जिसे पाकिस्तान की आईएसआई का समर्थक माना जाता है. शेख हसीना सरकार के दौरान प्रतिबंधित रही जमात ने पिछले साल सत्ता परिवर्तन के बाद फिर से राजनीति में जगह बना ली है.

चुनावी समीकरण और जमात की बढ़ती ताकत

हालिया जनमत सर्वेक्षणों के अनुसार, चुनाव में BNP के सबसे ज्यादा सीटें जीतने की संभावना है, लेकिन उसकी पूर्व सहयोगी जमात ए इस्लामी उसे कड़ी टक्कर दे रही है. भारत की चिंता इसलिए भी बढ़ी है क्योंकि जमात की छात्र इकाई ने ढाका विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अप्रत्याशित जीत दर्ज की है.

 

 

भारत के लिए क्यों है सकारात्मक संकेत

भारत BNP को अपेक्षाकृत उदार और लोकतांत्रिक विकल्प के रूप में देख रहा है, भले ही दोनों के रिश्ते ऐतिहासिक रूप से तनावपूर्ण रहे हों. नई दिल्ली को उम्मीद है कि तारीक रहमान की वापसी से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आएगी और BNP अगली सरकार बना सकती है. शेख हसीना के शासनकाल में बांग्लादेश ने भारत के साथ करीबी रिश्ते बनाए रखे और चीन व पाकिस्तान से संतुलित दूरी बनाए रखी. यूनुस सरकार के दौरान पाकिस्तान से नजदीकियां बढ़ी हैं और भारत से दूरी देखी गई है. भारत को उम्मीद है कि BNP के सत्ता में आने पर विदेश नीति में बदलाव होगा. 1 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक रूप से खालिदा जिया के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और भारत की ओर से सहयोग की पेशकश की. इसके जवाब में BNP ने आभार जताया, जिसे वर्षों के तनावपूर्ण रिश्तों के बीच एक दुर्लभ सकारात्मक संकेत माना गया.

यूनुस सरकार और जमात से दूरी

तारिक रहमान ने यूनुस सरकार से मतभेद जताए हैं और अंतरिम सरकार के दीर्घकालिक विदेश नीति के फैसलों पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने जमात ए इस्लामी की आलोचना की है और चुनाव में उससे गठबंधन से इनकार किया है. इस साल की शुरुआत में लंदन में रहने वाले तारिक रहमान ने ‘बांग्लादेश फर्स्ट’ विदेश नीति की बात कही थी, जो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘अमेरिका फर्स्ट’ नारे से प्रेरित है. उन्होंने कहा था, ‘न दिल्ली, न पिंडी, बांग्लादेश सबसे पहले’, जिससे यह साफ है कि BNP न तो रावलपिंडी और न ही दिल्ली के करीब जाने की नीति अपनाएगी.

तारिक रहमान की घर वापसी

तारिक रहमान का ढाका आगमन भव्य रहा. एयरपोर्ट से उनके आवास तक निकाले गए रोड शो में करीब 50 लाख BNP कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया गया. तारिक रहमान की बोगुरा 6 (सदर) सीट से चुनाव लड़ने की संभावना है, जबकि पार्टी प्रमुख खालिदा जिया अपने गढ़ बोगुरा 7 (गाबटाली शाजहानपुर) से मैदान में उतरेंगी. सूत्रों के मुताबिक, इस शक्ति प्रदर्शन से कट्टरपंथी तत्व खुश नहीं हैं और चुनाव से पहले BNP व जमात के बीच टकराव की आशंका जताई जा रही है. सरकार ने गुरुवार को उच्चतम स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की थी. स्थानीय मीडिया के अनुसार, 10 विशेष ट्रेनों से करीब 3 लाख समर्थक राजधानी पहुंचे, जिसे BNP ने ‘ऐतिहासिक भीड़’ बताया.

कौन हैं तारिक रहमान

तारिक रहमान पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान के पुत्र हैं और 2008 से लंदन में रह रहे हैं. शेख हसीना शासन के दौरान उन्हें कई मामलों में दोषी ठहराया गया, जिसे BNP ने राजनीतिक साजिश बताया था. 2007 में भ्रष्टाचार के एक मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई थी और हिरासत के दौरान गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं व प्रताड़ना के आरोप भी लगे थे. 2008 में उन्हें जमानत मिली और इलाज के लिए लंदन जाने की अनुमति दी गई, तभी से वे वहीं रह रहे थे.

उन्हें 2004 के ढाका ग्रेनेड हमले के मामले में भी गैरहाजिरी में सजा सुनाई गई थी. इस हमले में 24 लोगों की मौत हुई थी, जबकि शेख हसीना बाल-बाल बची थीं. 2008 में ढाका ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट श्रृंखला में 2001 06 के BNP शासनकाल के दौरान भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए उन्हें ‘डार्क प्रिंस’ कहा गया था. हालांकि, बीते एक वर्ष में अदालतों ने उन्हें सभी बड़े मामलों में बरी कर दिया है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

  • All Post
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में