Breaking

3-2-1-1-0 Rule से बचाएं जरूरी Data, जानें कैसे करता है काम?

GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

सोने की कीमतों में फिर उछाल, जानें 24 दिसंबर को दिल्ली से मुंबई-कोलकाता तक… अपने शहर के ताजा रेट…

Share

एक दिन पहले सोने की कीमतों में जोरदार उछाल के बाद दूसरे दिन भी गोल्ड को लेकर यही सकारात्मक रुझान बना रहा और बुधवार, 24 दिसंबर 2025 को शुरुआती कारोबार में सोने के दाम एक बार फिर बढ़ते नजर आए. अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत संकेतों और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के बीच घरेलू बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी देखी गई. गोल्डमैन सैक्स की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 70 प्रतिशत वैश्विक संस्थागत निवेशकों को उम्मीद है कि अगले साल सोने की कीमतों में और उछाल देखने को मिल सकता है. इसी उम्मीद का असर भारतीय बाजारों में भी दिख रहा है.

आपके शहर का ताजा भाव

आज देश में 24 कैरेट सोने की कीमत 380 रुपये की बढ़त के साथ 1,38,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, जबकि 22 कैरेट सोना 350 रुपये महंगा होकर 1,27,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है. वहीं 18 कैरेट सोने के दाम भी 290 रुपये बढ़कर 1,04,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं.

शहरों के हिसाब से देखें तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,39,080 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,27,500 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,04,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. दूसरी ओर मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,38,930 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,27,350 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,04,200 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है.

कैसे तय होती है सोने-चांदी की कीमत?

सोने और चांदी की कीमतें रोजाना कई अहम कारकों के आधार पर तय होती हैं. सबसे बड़ा कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार और डॉलर-रुपया विनिमय दर है, क्योंकि वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी के दाम अमेरिकी डॉलर में तय होते हैं. अगर डॉलर मजबूत होता है या रुपया कमजोर पड़ता है, तो भारत में इन कीमती धातुओं की कीमतें बढ़ जाती हैं. इसके अलावा, भारत में सोने का बड़ा हिस्सा आयात किया जाता है, इसलिए आयात शुल्क, जीएसटी और अन्य टैक्स भी कीमतों को प्रभावित करते हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध, आर्थिक मंदी, भू-राजनीतिक तनाव या ब्याज दरों में बदलाव जैसी स्थितियां भी सोने की कीमतों पर सीधा असर डालती हैं. जब वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ती है, तो निवेशक शेयर बाजार जैसी जोखिम भरी संपत्तियों से निकलकर सोने जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करते हैं.

इसके साथ ही भारत में सोने का सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व भी इसकी कीमतों को प्रभावित करता है. शादी-ब्याह, त्योहारों और शुभ अवसरों पर सोना खरीदना परंपरागत रूप से शुभ माना जाता है, जिससे इसकी मांग बनी रहती है. महंगाई के दौर में भी सोना निवेशकों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प माना जाता है, क्योंकि यह लंबे समय में मुद्रास्फीति के मुकाबले बेहतर सुरक्षा और रिटर्न देने की क्षमता रखता है. यही वजह है कि वैश्विक अनिश्चितताओं, निवेश के सुरक्षित विकल्प की तलाश और मजबूत मांग के चलते आने वाले समय में भी SONE KI KIMATO में मजबूती बने रहने की उम्मीद की जा रही है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में