धमतरी/ हिंदू जागरण मंच ने धर्मांतरण के विरोध में 24 दिसंबर, बुधवार को धमतरी सहित पूरे छत्तीसगढ़ में बंद का आह्वान किया है। संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में कथित रूप से धर्मांतरण की गतिविधियां बढ़ी हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है।
मंच के अनुसार बंद के दौरान शहर में रैली निकाली जाएगी और जिलाधीश को ज्ञापन सौंपकर धर्मांतरण कराने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। संगठन ने आमजन और व्यापारियों से सहयोग की अपील की है। बंद की सूचना 23 दिसंबर को प्रचार के माध्यम से दी जाएगी, ताकि लोगों को असुविधा न हो।

इधर प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने की बात कही है। अधिकारियों ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
