धमतरी | वर्तमान में घने कोहरे के कारण सड़क पर दृश्यता कम हो रही है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। इसे देखते हुए एसपी धमतरी के निर्देशानुसार धमतरी पुलिस यातायात ने चार पहिया वाहन चालकों सहित आम नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
यातायात पुलिस ने कहा कि कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में सावधानी ही सुरक्षित सफर और सुरक्षित जीवन का सबसे मजबूत आधार है। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।

कोहरे में वाहन चलाते समय बरतें ये सावधानियां
-
वाहन चलाते समय लो बीम लाइट का प्रयोग करें।
-
वाहन की गति सीमित रखें।
-
आगे चल रहे वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
-
ओवरटेकिंग से बचें।
-
विंडशील्ड और शीशे साफ रखें।
-
अत्यधिक कोहरा होने पर वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोकें।
-
रुके हुए वाहन पर हैजर्ड लाइट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
-
सड़क पर बनी लेन व मार्किंग का पालन करें।
धमतरी यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दें और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें।
