Breaking

धमतरी: पुरानी मंडी के पीछे पंचर दुकान में भीषण आग, डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान; आगजनी की आशंका…

Tech Tips: घंटों गेम खेलने पर भी फोन नहीं होगा गर्म! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका…

अब Space से आएगी बिजली! धरती तक Solar Power पहुंचाने की टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान…

CM साय बोले, ‘आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल’…

पीएम श्री स्कूल भैंसमुंडी पहुंचे एसपी सूरज सिंह परिहार, विद्यार्थियों को अनुशासन और लक्ष्यपूर्ण जीवन का दिया प्रेरक संदेश…

नगरी-गरियाबंद मार्ग पर मछली व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस…

भेंड्रा में फिर टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने सकुशल उतारा….

गंगरेल बांध की नहर में गिरी नीलगाय, घंटेभर की मशक्कत के बाद खुद निकली बाहर, वीडियो वायरल…

करगा हाई स्कूल में धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम और नशामुक्ति का दिया संदेश…

एसपी के निर्देश पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ढाबों में शराब सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 180 पौवा देशी शराब जब्त…

गढ़ीहापारा के पास ट्रैक्टर पलटा, 18 वर्षीय युवक की मौत, 13 वर्षीय किशोर घायल…

Ireland Currency: आयरलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, वहां भारत के 10000 रुपये कितने हो जाएंगे?

IND VS IRE T20: राजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता?

स्मार्ट टीवी की स्लो स्पीड कर रही है मूवी का मजा खराब? इस ट्रिक से दूर हो जाएगी दिक्कत…

कितनी होती है Gaming Laptop की लाइफ? खरीदने से पहले जान लें पूरी सच्चाई…

दादा-परदादा के जमाने वाले दो पल्लों के दरवाजे क्यों थे बेहद खास? जानिए इनका पूरा इतिहास…

टीवी रिमोट ब्लूटूथ से क्यों नहीं चलते? वर्षों पुरानी वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

क्या होता है Quantum Computer? जानिए नॉर्मल कंप्यूटर से कैसे है अलग….

मिड-डे मील में किसने की थी बच्चों को अंडा परोसने की शुरुआत, जानें कहां लिया गया था फैसला?

LPG Price Today: 14 किलो वाला सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, CNG की कीमत भी यहां से देखें…

कैसे बनते हैं बादल, समुद्र से पानी कैसे सोखती हैं गर्म हवाएं? जानें मीठा पानी बरसने का प्रोसेस…

एसबीआई सैलरी पैकेज का मिला बड़ा लाभ: धमतरी में तीन दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को 1.20 करोड़ रुपये की बीमा सहायता…

Iran Oil: भारत को एक बैरल कच्चा तेल बेचकर कितना मुनाफा कमाता है ईरान, जान लीजिए पूरा गणित…

घर में घुसकर महिला व परिवार पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने भेजा जेल….

तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर…

सेना के साथ इंटर्नशिप का मौका, जानें क्या है आर्मी इंटर्नशिप प्रोग्राम; कौन कर सकता है आवेदन…

Share

देश की सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए इंडियन आर्मी एक खास और अनोखा अवसर लेकर आई है. भारतीय सेना ने इंडियन आर्मी इंटर्नशिप प्रोग्राम (IAIP) 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह इंटर्नशिप खास तौर पर इंजीनियरिंग और रिसर्च से जुड़े छात्रों के लिए तैयार की गई है, जिसमें उन्हें आधुनिक तकनीक और रक्षा क्षेत्र के असली प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा.

इस इंटर्नशिप को “Beyond Silos, Beyond Limits” नाम दिया गया है. इसका मकसद युवा तकनीकी प्रतिभाओं को सीधे रक्षा क्षेत्र के इनोवेशन सिस्टम से जोड़ना है. इस प्रोग्राम के तहत चुने गए छात्रों को न सिर्फ सीखने का मौका मिलेगा, बल्कि उन्हें हर दिन 1,000 रुपये का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा.

कब शुरू होगी इंटर्नशिप और कितने दिन चलेगी

IAIP 2025 की अवधि 75 दिन की होगी. यह इंटर्नशिप 12 जनवरी 2026 से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी. चयनित इंटर्न्स को नई दिल्ली या बेंगलुरु में तैनात किया जाएगा. यहां वे भारतीय सेना की टीमों के साथ मिलकर महत्वपूर्ण और सुरक्षित तकनीकी प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे.

क्या मिलेगा इस इंटर्नशिप में

इंडियन आर्मी का यह इंटर्नशिप प्रोग्राम उन युवाओं के लिए खास है जो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कुछ नया करना चाहते हैं. इस दौरान इंटर्न्स को कई अहम कामों में शामिल किया जाएगा. वे हाई लेवल सॉफ्टवेयर सिस्टम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े मॉडल तैयार करेंगे. इसके साथ ही उन्हें लाइव डिफेंस प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा, जो सीधे सेना के काम आते हैं.

 

 

इंटर्न्स को सुरक्षित और क्लोज सिस्टम्स में काम करने का अनुभव मिलेगा, जिससे वे यह समझ सकेंगे कि रक्षा से जुड़ी तकनीक कैसे तैयार और इस्तेमाल की जाती है. यह अनुभव भविष्य में उनके करियर के लिए बहुत काम का साबित हो सकता है.

किन तकनीकों पर मिलेगा काम करने का मौका

IAIP 2025 में छात्रों को कई आधुनिक तकनीकों से रूबरू कराया जाएगा. इसमें फ्रंटएंड से लेकर बैकएंड तक की तकनीकें शामिल हैं. छात्र वेब और ऐप डेवलपमेंट से जुड़ी तकनीकों पर काम करेंगे. इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिसिस और स्मार्ट सिस्टम्स पर भी फोकस रहेगा.

इसके अलावा, क्लाउड कंप्यूटिंग, सुरक्षित नेटवर्क, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, और सॉफ्टवेयर की सुरक्षा से जुड़ी तकनीकों का भी अनुभव मिलेगा. मैपिंग और जियोग्राफिकल सिस्टम्स से जुड़े टूल्स पर भी काम कराया जाएगा, जो सेना के लिए काफी अहम होते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन

इस इंटर्नशिप के लिए वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जो तकनीकी और रिसर्च बैकग्राउंड से आते हैं. इसमें बीई या बीटेक के छात्र, खासकर कंप्यूटर साइंस, आईटी, डेटा साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े अंतिम वर्ष के छात्र या ग्रेजुएट्स आवेदन कर सकते हैं.

इसके अलावा एमटेक कर रहे या कर चुके छात्र, जिनकी पढ़ाई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस या सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग से जुड़ी है, वे भी इस प्रोग्राम के लिए योग्य हैं. साथ ही पीएचडी स्कॉलर्स, जो एआई, बिग डेटा या सॉफ्टवेयर से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं.

कैसे करें आवेदन

IAIP 2025 के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार इंडियन आर्मी द्वारा जारी आधिकारिक लिंक के जरिए या सोशल मीडिया पर दिए गए QR कोड को स्कैन करके आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 21 दिसंबर 2025 तय की गई है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में