Breaking

3-2-1-1-0 Rule से बचाएं जरूरी Data, जानें कैसे करता है काम?

GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

कांकेर के गांव में शव दफनाने को लेकर हिंसा, कई पुलिसकर्मी और ग्रामीण घायल…

Share

कांकेर जिले के बडेतेवड़ा गांव में एक ग्रामीण के शव को दफनाने को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि मामला हिंसा में बदल गया. गुरुवार (18 दिसंबर) को हुई इस घटना में कई ग्रामीणों के साथ-साथ 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए. जिनमें अंतागढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष बंछोर भी शामिल हैं. अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है. गांव में अभी भी तनाव बना हुआ है.

अधिकारियों के अनुसार, 16 दिसंबर को जिले के आमाबेड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के बड़ेतेवड़ा गांव के सरपंच राजमन सलाम ने अपने पिता के शव को गांव में अपनी निजी जमीन पर दफनाया था. सलाम ने ईसाई धर्म अपना लिया था, लेकिन कुछ ग्रामीणों ने ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार दफन किए जाने पर आपत्ति जताई.

क्या है पूरा मामला?

अधिकारियों ने बताया कि बड़ेतेवड़ा गांव के निवासी चमरा राम सलाम की 16 दिसंबर को बीमारी के कारण मौत हो गई थी. बाद में उनके बेटे ने अपनी निजी संपत्ति पर अपने पिता के शव को दफना दिया था. उन्होंने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने मौत पर संदेह जताया और शव को बाहर निकालने की मांग करते हुए दफन करने का विरोध किया. उन्होंने आरोप लगाया कि दफन स्थानीय पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार नहीं किया गया था.

 

 

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर कार्य पालिक दंडाधिकारी द्वारा विधिक प्रावधानों के अनुसार शव को बाहर निकालने का आदेश जारी किया गया. पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और उसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी.

पत्थरबाजी के दौरान कई संपत्तियों को पहुंचा नुकसान

अधिकारियों ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. गांव के लोग आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर पत्थरबाजी की. पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. इस घटना के दौरान कई संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा गया है.

उन्होंने बताया कि घटना में अंतागढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष बंछोर समेत 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. घायल पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और शांति बहाल करने के प्रयास जारी हैं.

पिता की 15 दिसंबर को इलाज के दौरान हुई थी मौत- राजमन सलाम

वहीं, 17 दिसंबर को जारी एक वीडियो बयान में राजमन सलाम ने कहा कि उनके पिता की 15 दिसंबर की शाम को कांकेर के एक अस्पताल में बीमारी के कारण मौत हो गई थी. अगली सुबह पार्थिव शरीर को गांव लाया गया. जिसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत सदस्यों और गांव के बुजुर्गों को बताया कि उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया था.

राजमन सलाम ने कहा कि उन्होंने अनुरोध किया था कि उनके पिता को गांव के पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार दफनाया जाए और उन्हें इसमें शामिल होने की अनुमति दी जाए. जब मुझे अनुमति नहीं मिली तो मैंने अपने करीबी दोस्तों को बुलाया और अपने (ईसाई) रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव हारने वालों ने बाहरी लोगों को इकट्ठा किया और शव को कब्र से निकालने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया.

अधिकारियों ने बताया कि गांव में तनाव बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है. साथ ही इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में