Breaking

धमतरी: पुरानी मंडी के पीछे पंचर दुकान में भीषण आग, डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान; आगजनी की आशंका…

Tech Tips: घंटों गेम खेलने पर भी फोन नहीं होगा गर्म! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका…

अब Space से आएगी बिजली! धरती तक Solar Power पहुंचाने की टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान…

CM साय बोले, ‘आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल’…

पीएम श्री स्कूल भैंसमुंडी पहुंचे एसपी सूरज सिंह परिहार, विद्यार्थियों को अनुशासन और लक्ष्यपूर्ण जीवन का दिया प्रेरक संदेश…

नगरी-गरियाबंद मार्ग पर मछली व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस…

भेंड्रा में फिर टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने सकुशल उतारा….

गंगरेल बांध की नहर में गिरी नीलगाय, घंटेभर की मशक्कत के बाद खुद निकली बाहर, वीडियो वायरल…

करगा हाई स्कूल में धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम और नशामुक्ति का दिया संदेश…

एसपी के निर्देश पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ढाबों में शराब सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 180 पौवा देशी शराब जब्त…

गढ़ीहापारा के पास ट्रैक्टर पलटा, 18 वर्षीय युवक की मौत, 13 वर्षीय किशोर घायल…

Ireland Currency: आयरलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, वहां भारत के 10000 रुपये कितने हो जाएंगे?

IND VS IRE T20: राजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता?

स्मार्ट टीवी की स्लो स्पीड कर रही है मूवी का मजा खराब? इस ट्रिक से दूर हो जाएगी दिक्कत…

कितनी होती है Gaming Laptop की लाइफ? खरीदने से पहले जान लें पूरी सच्चाई…

दादा-परदादा के जमाने वाले दो पल्लों के दरवाजे क्यों थे बेहद खास? जानिए इनका पूरा इतिहास…

टीवी रिमोट ब्लूटूथ से क्यों नहीं चलते? वर्षों पुरानी वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

क्या होता है Quantum Computer? जानिए नॉर्मल कंप्यूटर से कैसे है अलग….

मिड-डे मील में किसने की थी बच्चों को अंडा परोसने की शुरुआत, जानें कहां लिया गया था फैसला?

LPG Price Today: 14 किलो वाला सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, CNG की कीमत भी यहां से देखें…

कैसे बनते हैं बादल, समुद्र से पानी कैसे सोखती हैं गर्म हवाएं? जानें मीठा पानी बरसने का प्रोसेस…

एसबीआई सैलरी पैकेज का मिला बड़ा लाभ: धमतरी में तीन दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को 1.20 करोड़ रुपये की बीमा सहायता…

Iran Oil: भारत को एक बैरल कच्चा तेल बेचकर कितना मुनाफा कमाता है ईरान, जान लीजिए पूरा गणित…

घर में घुसकर महिला व परिवार पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने भेजा जेल….

तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर…

गिर गया सोने का दाम, जानें आज 19 दिसंबर को कितना सस्ता हो गया आपके शहर में गोल्ड….

Share

Gold Price Today: इस साल 2025 में सोने और चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक तेजी देखने को मिली है, जिसने निवेशकों का रुझान शेयर बाजार से हटाकर सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर मोड़ दिया है. जहां चांदी ने साल भर में करीब 135 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल दर्ज किया है, वहीं सोना भी लगातार नई ऊंचाइयों को छूता रहा है. हालांकि शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सर्राफा बाजार में हल्की नरमी देखने को मिली.

आपके शहर का ताजा भाव-

चांदी जहां 2,11,100 रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही है, वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,34,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,23,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड करता नजर आया, जिसमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं. देश के अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली और जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,35,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है, जबकि अहमदाबाद में यह 1,34,900 रुपये और पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु व कोलकाता में 1,34,850 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है.

इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत दिल्ली और जयपुर में 1,23,760 रुपये, अहमदाबाद में 1,23,660 रुपये और पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु तथा कोलकाता में 1,23,610 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की आपूर्ति से जुड़े संकेत अहम हैं. स्विस कस्टम्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक नवंबर महीने में स्विट्जरलैंड से सोने के निर्यात में करीब 15 प्रतिशत की गिरावट आई है, जो फरवरी के बाद भारत को होने वाले शिपमेंट में सबसे बड़ी कमी मानी जा रही है.

 

 

भारत में गिरा सोना का एक्सपोर्ट

आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में जहां भारत को 26 टन सोने का निर्यात हुआ था, वहीं नवंबर में यह घटकर महज 2 मीट्रिक टन रह गया. इसके उलट, चीन समेत अन्य देशों को सोने का निर्यात 2 टन से बढ़कर 12 टन तक पहुंच गया है. विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी, ऊंची महंगाई और निवेशकों की सुरक्षित संपत्तियों की ओर बढ़ती दिलचस्पी के चलते सोना-चांदी लंबी अवधि में मजबूत बने रह सकते हैं, हालांकि अल्पकाल में मुनाफावसूली के कारण कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता रहेगा.

कैसे तय होती है सोने और चांदी की कीमत?

सोना और चांदी के दाम रोज़ाना आधार पर तय किए जाते हैं और इसके पीछे कई कारक जिम्मेदार होते हैं. इनमें मुख्यतः निम्नलिखित कारण शामिल हैं: चूंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतें अमेरिकी डॉलर में तय होती हैं, इसलिए डॉलर-रुपया विनिमय दर में बदलाव का सीधा असर इन धातुओं की कीमत पर पड़ता है. अगर डॉलर की कीमत बढ़ती है या रुपया कमजोर होता है, तो भारत में सोने की कीमतें बढ़ जाती हैं.

भारत में सोने का अधिकांश हिस्सा आयात किया जाता है. ऐसे में सीमा शुल्क (Import Duty), GST और अन्य स्थानीय टैक्स सोने की कीमतों को प्रभावित करते हैं. वैश्विक बाजार में उथल-पुथल (जैसे युद्ध, आर्थिक मंदी या ब्याज दरों में बदलाव) का सीधा असर सोने की कीमत पर पड़ता है. जब वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बढ़ती है, तो निवेशक शेयर या अन्य अस्थिर संपत्तियों की बजाय सोने जैसे सुरक्षित विकल्पों को चुनते हैं.

भारत में सोना केवल निवेश ही नहीं, बल्कि परंपरा और सांस्कृतिक मान्यताओं से भी जुड़ा हुआ है. शादी-ब्याह, त्योहार और शुभ अवसरों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है. इसलिए मांग अधिक होती है, जिससे कीमतें प्रभावित होती हैं. सोना लंबे समय से महंगाई के मुकाबले बेहतर रिटर्न देने वाला विकल्प रहा है. जब महंगाई बढ़ती है या शेयर बाजार में जोखिम होता है, तो लोग सोने में निवेश करना पसंद करते हैं. यही कारण है कि इसकी मांग और कीमत हमेशा बनी रहती है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में