धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अब तक 5 आरोपी जेल भेजे गए
धमतरी/ ग्राम सेमरा बी में हुए रोहित नाग हत्याकांड के दो फरार मुख्य आरोपियों को धमतरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी धमतरी के निर्देश पर थाना कुरूद पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई के साथ ही मामले का पटाक्षेप हो गया है। इससे पहले तीन आरोपियों एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया जा चुका है।
घटना 7 दिसंबर की रात करीब 10 बजे की है, जब ग्राम सेमरा बी में तालाब किनारे हो रही गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने 23 वर्षीय रोहित कुमार नाग के साथ बेरहमी से मारपीट की। चंद्रशेखर उर्फ जॉनी साहू, झन्नु ध्रुव एवं अन्य साथियों ने रोहित को पकड़कर हाथ-मुक्कों, लोहे के पाइप और चाकू से हमला किया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को एयर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई।
गंभीर रूप से घायल रोहित नाग को उपचार हेतु किशन अस्पताल धमतरी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 8 दिसंबर की रात करीब 2 बजे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा एवं पोस्टमार्टम के बाद जांच में धारा 103(1), 3(5) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त हथियार और अन्य सामग्री जब्त की गई।
हाल ही में गिरफ्तार आरोपी
-
मनीष साहू उर्फ मनी रोकड़ा (24) – निवासी हटकेश्वर, थाना सिटी कोतवाली धमतरी
-
सत्यम साहू (19) – निवासी साल्हेभाठ, थाना केरेगांव, जिला धमतरी
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी
-
चंद्रशेखर उर्फ जॉनी साहू
-
झन्नु ध्रुव
-
एक विधि से संघर्षरत बालक
धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।
