Breaking

धमतरी में सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट जागरूकता रैली, एसपी भावना पांडेय ने दिखाई हरी झंडी…

धमतरी पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण पर जोर….

धमतरी में अवैध शराब तस्करी का खुलासा, 60 पौवा देशी शराब और बाइक समेत 24,800 रुपये का माल जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: सिहावा-नगरी में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला फरार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार…

दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई सीबी शाइन बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

ठंड में भी तप रहा है आपका स्मार्टफोन? सर्दियों में फोन गर्म होने की चौंकाने वाली वजह जानकर चौंक जाएंगे…

Share

Smartphone Heating: अक्सर लोग मानते हैं कि फोन सिर्फ गर्मियों में ही ज़्यादा गर्म होता है लेकिन कई यूज़र्स सर्दियों में भी स्मार्टफोन के ओवरहीट होने की शिकायत करते हैं. ठंड के मौसम में हाथ ठंडे होते हैं लेकिन फोन का गर्म होना कई बार हैरान कर देता है. असल में इसके पीछे सिर्फ मौसम नहीं, बल्कि हमारी कुछ आदतें और फोन की टेक्नोलॉजी जिम्मेदार होती है.

सर्दियों में फोन गर्म क्यों होता है?

सर्द मौसम में फोन का तापमान बाहर से ठंडा रहता है लेकिन अंदर प्रोसेसर, बैटरी और अन्य हार्डवेयर लगातार काम कर रहे होते हैं. जब फोन पर भारी ऐप्स, गेम्स या बैकग्राउंड प्रोसेस ज्यादा चलने लगते हैं तो अंदर की हीट बाहर निकल नहीं पाती. ठंडी हवा के बावजूद फोन के अंदर जमा गर्मी उसे तपने पर मजबूर कर देती है.

बैटरी और चार्जिंग सबसे बड़ी वजह

सर्दियों में लिथियम-आयन बैटरी की परफॉर्मेंस अपने आप कमजोर हो जाती है. ऐसे में जब आप फोन चार्ज करते हैं तो बैटरी ज्यादा मेहनत करती है, जिससे हीट पैदा होती है. कई लोग ठंड में फोन को चार्जिंग पर लगाकर कंबल या तकिए के नीचे रख देते हैं जिससे वेंटिलेशन बंद हो जाता है और फोन जल्दी गर्म हो जाता है.

 

 

भारी ऐप्स और गेमिंग का असर

अगर आप ठंड में लंबे समय तक PUBG, BGMI, Call of Duty जैसे हाई-ग्राफिक्स गेम खेलते हैं या वीडियो एडिटिंग, रील्स बनाने जैसे काम करते हैं तो प्रोसेसर पर लोड बढ़ जाता है. सर्दियों में भी यह लोड कम नहीं होता, बल्कि कई बार फोन खुद को नॉर्मल टेम्परेचर में रखने के लिए ज्यादा पावर इस्तेमाल करता है जिससे हीट बढ़ जाती है.

कवर और कपड़ों का असर

सर्दियों में मोटे फोन कवर, जैकेट की जेब या कंबल के अंदर फोन रखना आम बात है. ये चीजें फोन की गर्मी को बाहर निकलने से रोक देती हैं. नतीजा यह होता है कि थोड़ी देर इस्तेमाल के बाद ही फोन ज्यादा गर्म महसूस होने लगता है.

नेटवर्क और बैकग्राउंड एक्टिविटी

कम नेटवर्क एरिया में फोन सिग्नल पकड़ने के लिए ज्यादा पावर यूज़ करता है. साथ ही बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स, ऑटो-सिंक, लोकेशन और अपडेट्स भी प्रोसेसर को लगातार एक्टिव रखते हैं जिससे सर्दियों में भी फोन गर्म हो सकता है.

फोन को ठंड में ओवरहीट होने से कैसे बचाएं?

चार्जिंग के दौरान फोन को खुली जगह पर रखें, भारी कवर हटाकर इस्तेमाल करें और गैर-जरूरी ऐप्स बंद रखें. लंबे समय तक गेमिंग या वीडियो रिकॉर्डिंग से बचें और फोन को सांस लेने का मौका दें.

सर्दियों में फोन का गर्म होना कोई अजीब बात नहीं है. यह मौसम से ज्यादा हमारे इस्तेमाल के तरीके और फोन की अंदरूनी टेक्नोलॉजी से जुड़ा है. अगर आप थोड़ी समझदारी से फोन इस्तेमाल करें तो ठंड में भी ओवरहीटिंग की समस्या से आसानी से बचा जा सकता है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

  • All Post
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में