Breaking

3-2-1-1-0 Rule से बचाएं जरूरी Data, जानें कैसे करता है काम?

GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

पश्चिम चंपारण में नाव हादसा, दो बच्चियां लापता, राहत अभियान जारी…

Share

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में रविवार (1 दिसंबर) देर शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को दहशत और सदमे में डाल दिया. बैरिया ब्लॉक के कोइर पट्टी घाट के पास एक छोटी नाव अचानक पलट गई, जिसमें लगभग 15 लोग सवार थे. घटना इतनी तेजी से हुई कि लोग संभल भी नहीं पाए और सब नदी में गिर गए.

जानकारी के अनुसार, बैरिया निवासी अपने मवेशियों के लिए दियारा क्षेत्र से चारा काटकर घर लौट रहे थे. अंधेरा होने की वजह से दृश्यता बेहद कम थी और इसी दौरान यह दुर्घटना हुई. बताया जा रहा है कि क्षमता से ज्यादा लोगों से भरी नाव एक बड़े जहाज से टकरा गई, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई.

हादसे के बाद दो बच्चियां अभी भी लापता

जानकारी के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद चीख-पुकार मच गई. स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए नदी में कूदकर राहत अभियान शुरू कर दिया. कई पुरुषों और महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दो बच्चियां अब भी लापता हैं. लापता बच्चियों की पहचान 17 वर्षीय पुनीता कुमारी, पुत्री धरम यादव, और 8 वर्षीय सुगी कुमारी, पुत्री रमेश यादव के रूप में हुई है.

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया. हालांकि, अंधेरा होने और नदी की गहराई अधिक होने के कारण अभियान में कई बाधाएं आ रही हैं. राहत दल ने बताया कि पूरी तरह डूबी हुई नाव अभी तक बरामद नहीं की जा सकी है, जिससे तलाशी और भी मुश्किल हो रही है.

 

 

क्षमता से अधिक लोग नाव में थे सवार

बैरिया थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नाव बहुत छोटी थी और उसमें 5-6 लोगों की क्षमता थी, जबकि 15 से अधिक लोग उस पर सवार हो गए थे. यही वजह दुर्घटना का मुख्य कारण हो सकती है. उन्होंने बताया कि दो बच्चियां डूब गई हैं और एसडीआरएफ की टीम लगातार उनकी खोज में जुटी है.

लापता बच्चियों के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

स्थानीय लोगों ने बताया कि यात्री पखनाहा डुमरिया के वार्ड संख्या 11 और 8 के रहने वाले थे और सभी अपने घर लौट रहे थे. यह भी कहा गया कि नाव चालक ने कई बार मना करने के बावजूद अतिरिक्त लोगों को बैठने दिया, जिससे हादसा और भी गंभीर हो गया.

हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है. लापता बच्चियों के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि ग्रामीण सदमे में हैं और हादसे को लेकर गहरा आक्रोश भी व्यक्त कर रहे हैं. राहत और बचाव कार्य रातभर जारी रहने की उम्मीद है और सभी की निगाहें अब एसडीआरएफ की खोज पर टिकी हैं.

 

 

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में