गंगरेल डेम के बरदिहा लेक व्यू रिजॉर्ट में जुटे युवा इनोवेटर्स**
धमतरी/ नवाचार और उद्यमिता को नई गति देने वाला टेकस्टार्स स्टार्टअप वीकेंड धमतरी शनिवार को गंगरेल डेम स्थित बरदिहा लेक व्यू रिजॉर्ट में जोश और ऊर्जा के बीच सम्पन्न हुआ।
जिले के दर्जनों युवा इनोवेटर्स, टेक्नोलॉजी एंथुज़ियास्ट और स्टार्टअप आइडिया लेकर आए प्रतिभागियों ने अपने नए कॉन्सेप्ट और प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए।

महापौर रामू रोहरा बोले — “ऐसे मंच सपनों को उड़ान देते हैं”
कार्यक्रम में महापौर रामू रोहरा विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा—
“टेकस्टार्स स्टार्टअप वीकेंड जैसे मंच हमारे युवाओं के सपनों को उड़ान देते हैं। धमतरी के युवा प्रतिभाओं में अपार क्षमता है। ऐसे आयोजन उन्हें नई दिशा, अवसर और देश-दुनिया की स्टार्टअप दुनिया से जुड़ने का मौका देते हैं।
धमतरी नगरपालिका हमेशा नवाचार, तकनीक और युवा प्रोत्साहन के लिए तत्पर है।”
महापौर की प्रेरक बातें सुनकर युवाओं में उत्साह और बढ़ गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने धमतरी में मजबूत स्टार्टअप संस्कृति स्थापित करने का संकल्प दोहराया।
