धमतरी/ 27 नवंबर जिले के सभी विकासखंडों में श्रमिकों के पंजीयन और नवीनीकरण के लिए 1 से 30 दिसंबर तक श्रम पंजीयन शिविर लगाए जाएंगे।
श्रम पदाधिकारी ने बताया कि शिविर निर्माण स्थलों और ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे। अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी भी शिविरों में लगा दी गई है।
तारीख–वार शिविर स्थल
-
1 दिसंबर – गागरा (धमतरी ब्लॉक)
-
2 दिसंबर – उमरदा (कुरूद)
-
3 दिसंबर – नगर पंचायत मगरलोड
-
4 दिसंबर – गोदाम निर्माण कार्य, हरदीभाठा तालाब, नगरी

आगामी शिविर
-
8 दिसंबर – मैरिज हॉल निर्माण कार्य, डिपोपारा सोरिद (धमतरी)
-
9 दिसंबर – नारी (कुरूद)
-
11 दिसंबर – राजपुर (मगरलोड)
-
12 दिसंबर – रानीगांव (नगरी)
-
15 दिसंबर – छाती (धमतरी)
-
16 दिसंबर – दर्रा–खर्रा (कुरूद)
-
17 दिसंबर – दुधवारा (मगरलोड)
-
19 दिसंबर – मल्हारी (नगरी)
-
22 दिसंबर – दर्री (धमतरी)
-
29 दिसंबर – खैरझिटी (मगरलोड)
-
30 दिसंबर – देवपुर (नगरी)
श्रम विभाग ने अपील की है कि निर्माण श्रमिक निर्धारित तिथियों पर शिविरों में पहुंचकर पंजीयन एवं कार्ड नवीनीकरण कराएं जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके।
