जांजगीर-चांपा जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें पाँच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए हैं. ये दुर्घटना यहां के सुकली गाँव में हुई, जहां एक SUV कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर की भीषण टक्कर हो गई. पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. मामले की जाँच की जा रही है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सुकली गांव के करीब देर रात ट्रक और एक गाड़ी के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. ये टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. जिसके बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई.

एसयूवी और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर
हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और लोगों के बाहर निकालने के काम शुरू किया. इस हादसे में पांच लोगों के मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया.
बारात से लौट रहा थे ग्रामीण
पुलिस के मुताबिक जिले के नवागढ़ में रहने वाले कुछ ग्रामीण एसयूवी कार से दूसरे गांव में बारात में गए थे. बारात के बाद जब ये सभी वापस अपने गांव नवागढ़ लौट रहे थे तब सुकली गांव के करीब उनकी गाड़ी की ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई. मृतकों में विश्वनाथ देवांगन (43), राजेंद्र कश्यप (27), पोमेश्वर जलतारे (33), भूपेंद्र साहू (40) और कमलनयन साहू (22) शामिल हैं.
पुलिस ने घायलों को स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है. इस घटना की ख़बर मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जिसके बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा.
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस एक्सीडेंट को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है. हादसा कैसे हुआ इसकी जाँच की जा रही हैं, ट्रक के जब्त कर लिया गया है. पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है.
