Breaking

धमतरी में दोस्त की हत्या का बदला लेने की आशंका, चाकू से हमले में युवक की मौत; एक घायल…

धमतरी में ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत कार्रवाई: 740 ग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार, स्कूटी समेत ₹48,850 का मशरूका जब्त…

दशहरा से पहले धमतरी पुलिस की कार्रवाई, सार्वजनिक स्थानों पर चाकू लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पायलीखंड खदान से चोरी किए गए 146 हीरे जैसे पत्थर बरामद, भाटापारा का 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 4.52 लाख रुपये का मशरूका जब्त…

धमतरी में सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट जागरूकता रैली, एसपी भावना पांडेय ने दिखाई हरी झंडी…

धमतरी पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण पर जोर….

धमतरी में अवैध शराब तस्करी का खुलासा, 60 पौवा देशी शराब और बाइक समेत 24,800 रुपये का माल जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: सिहावा-नगरी में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला फरार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार…

दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई सीबी शाइन बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

दिल्ली-NCR में प्रदूषण ने लिया विकराल रूप, गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा…

Share

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है. पिछले 24 दिनों से लगातार जारी प्रदूषण ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में कई जगहों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार पहुंच चुका है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी मानी जाती है. ऐसे में लोगों के लिए सुबह-सुबह बाहर निकलना, टहलना या सामान्य काम करना भी भारी पड़ रहा है.

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी), सीपीसीबी और मौसम विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि राजधानी के कई हिस्सों में हवा बेहद खराब है. आनंद विहार में 400 का एक्यूआई दर्ज किया गया, अशोक विहार 385 पर, जबकि बवाना और वजीरपुर जैसे इलाके 390 के आसपास पहुंचे हुए हैं.

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) के आसपास का क्षेत्र भी 396 पर पहुंच चुका है. पूसा, आरके पुरम, सिरीफोर्ट, सोनिया विहार और विवेक विहार जैसे इलाकों में भी लोगों को धुंध और बदली जैसी हवा का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली की हवा लगातार भारी होती जा रही है और इससे आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी और थकान जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं.

नोएडा-ग्रेटर नोएडा की हालत भी बेहद खराब

नोएडा में स्थिति दिल्ली से भी ज्यादा चिंता बढ़ाने वाली है. सेक्टर-125 का एक्यूआई 418 पहुंच गया है, वहीं सेक्टर-116 में 413 दर्ज हुआ है, जो सीधे तौर पर गंभीर श्रेणी में आता है. सेक्टर-1 और सेक्टर-62 में भी हालात खराब बने हुए हैं.

ग्रेटर नोएडा का नॉलेज पार्क-V तो इस समय पूरी एनसीआर में सबसे प्रदूषित इलाका बन गया है, जहां एक्यूआई 421 दर्ज किया गया. नॉलेज पार्क-III भी असुरक्षित स्तर पर ही बना हुआ है. इस वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले लोगों के लिए सुबह का समय काफी मुश्किल बन गया है.

 

 

गाजियाबाद में बढ़ती सांस की दिक्कतें

गाजियाबाद के कई प्रमुख इलाके भी इस जहरीली हवा से नहीं बच पाए हैं. इंदिरापुरम में वायु गुणवत्ता 407 दर्ज की गई है, जबकि लोनी, संजय नगर और वसुंधरा में भी हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है. यहां के अस्पतालों में सांस से जुड़ी दिक्कतों वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

डॉक्टरों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में अस्थमा, एलर्जी और फेफड़ों के इंफेक्शन के मामलों में लगभग 25–30% तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बुजुर्गों, बच्चों और पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है.

प्रदूषण बढ़ने के पीछे मौसम भी बड़ी भूमिका निभा रहा है. हवा की गति बेहद कम होने के कारण प्रदूषक तत्व ऊपर नहीं उठ पा रहे, जिससे वे नीचे ही जमा हो जा रहे हैं. तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव भी स्मॉग को और घना बना रहा है.

मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक हवा की रफ्तार में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसका मतलब है कि लोगों को अभी और कुछ दिन इसी बदतर हवा के साथ गुजारा करना पड़ेगा.

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और बाहर जाते समय N-95 या KN-95 मास्क पहनें. घर में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें और सुबह या रात के समय बाहर टहलने से बचें, क्योंकि इन समयों में प्रदूषण का असर ज्यादा रहता है.

विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार को तुरंत आपातकालीन कदम उठाने होंगे, नहीं तो स्थिति और बिगड़ सकती है. फिलहाल दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद खराब है, और लोगों को सावधानी और जागरूकता के साथ ही अपने रोजमर्रा के काम करने होंगे.

 

 

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में