Breaking

3-2-1-1-0 Rule से बचाएं जरूरी Data, जानें कैसे करता है काम?

GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

सुकमा में 15 माओवादियों ने SP के सामने किया सरेंडर, 48 लाख का था ईनाम…

Share

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी उपलब्धि मिली है. जिले के विभिन्न इलाकों में सक्रिय 15 माओवादियों ने सुकमा एसपी के सामने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया. इनमें से नौ माओवादियों पर कुल 48 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

आत्मसमर्पण करने वालों में पीएलजीए बटालियन नंबर-01 के चार हार्डकोर माओवादी भी शामिल हैं. पुलिस के अनुसार 15 माओवादियों में पांच महिलाएं भी हैं, जो लंबे समय से जंगल क्षेत्रों में सक्रिय थीं.

सबसे खतरनाक बटालियन के सदस्य भी शामिल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में पीएलजीए बटालियन क्रमांक एक के चार अत्यंत सक्रिय और खतरनाक नक्सली भी हैं. इनमें माड़वी सन्ना (28), सोड़ी हिड़मे (25), सूर्यम उर्फ रव्वा सोमा (30) और मीना उर्फ माड़वी भीमे (28) पर आठ–आठ लाख रुपये का इनाम था. ये चारों कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं और लंबे समय से सुरक्षा बलों के रडार पर थे.

इसके अलावा, सुनिता उर्फ कुहराम हुंगी (35) और मड़कम पांडू (30) पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था. वहीं, तीन अन्य माओवादी ऐसे थे जिन पर एक से तीन लाख रुपये तक का इनाम था. इनके खिलाफ हत्या, आगजनी, विस्फोट और सुरक्षाबलों पर हमले जैसी गंभीर धाराओं में मामले दर्ज थे.

 

 

माओवादी विचारधारा से मोहभंग के बाद लिया फैसला

अधिकारियों के मुताबिक सभी 15 माओवादियों ने यह कदम ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति’ से प्रभावित होकर उठाया. उन्होंने स्वीकार किया कि माओवादी संगठनों की अमानवीय गतिविधियां, शोषण, अत्याचार और झूठी विचारधारा के कारण वे मानसिक रूप से टूट चुके थे. लगातार हिंसा और जीवन की अनिश्चितता से परेशान होकर उन्होंने हथियार छोड़ने और सामान्य जीवन अपनाने का निर्णय लिया.

सरकार की नई नीति के तहत मिलेगा पुनर्वास लाभ

सरकार ने आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को तत्काल 50-50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई है. इसके अलावा उन्हें पुनर्वास नीति के तहत नौकरी, प्रशिक्षण और सुरक्षित आवास जैसे लाभ भी दिए जाएंगे. पुलिस का कहना है कि यह कदम अन्य सक्रिय माओवादियों के लिए भी एक उदाहरण बनेगा.

23 महीनों में 2,150 से ज्यादा नक्सली हुए सरेंडर

अधिकारियों ने बताया कि पिछले 23 महीनों के भीतर छत्तीसगढ़ में 2,150 से अधिक नक्सली, जिनमें कई शीर्ष नेता भी शामिल हैं, आत्मसमर्पण कर चुके हैं. यह आंकड़ा इस बात का संकेत है कि राज्य में नक्सलवाद कमजोर पड़ रहा है और लगातार पुलिस–प्रशासन की रणनीति सफल साबित हो रही है.

 

 

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में